इस महिला के आंखों से आंसू नहीं, पत्थर निकल रहे हैं! यह देखकर सभी हैरान

हर इंसान के आंखों से आंसू बहते तो देखा होगा, लेकिन कर्नाटक की मैसूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया...

Dec 24, 2022 - 05:19
Dec 24, 2022 - 05:28
 0  1
इस महिला के आंखों से आंसू नहीं, पत्थर निकल रहे हैं! यह देखकर सभी हैरान

हर इंसान के आंखों से आंसू बहते तो देखा होगा, लेकिन कर्नाटक की मैसूर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां की एक महिला के आंख से आंसू के बजाय पत्थर निकल रहे हैं। इस घटना से हर कोई हैरान है। डॉक्टर भी इस मामले में किसी नतीजे तक अभी तक नहीं पहुंच पाए हैं।

यह भी पढ़ें - कोरोना अलर्ट‌- केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दिए संकेत, भारत में फिर शुरू होंगी पाबंदियां

womans eyes stones

मैसूर के हुनसूर तालुक के बिलिकेरे होबली में एक महिला रहती है। उसे कई तकलीफें शुरू हई. बाद में अचानक से उसकी आंखों से पत्थर निकलने लगे। यह देखकर सभी हैरान रह गए। उसने तुरंत नजदीकी अस्पताल में संपर्क किया। लेकिन उसकी बीमारी का पता नहीं चल सका है। जानकारी के अनुसार बेंकीपुरा गांव में विजया नाम की 35 वर्षीय महिला की आंख से पत्थर के टुकड़े निकल रहे हैं।

यह भी पढ़ें - झांसी में तैनात महिला सिपाही, बीस साल पहले हुुई थी गायब, आज तक नहीं लगा सुराग

कुछ दिन पहले उसके सिर में दर्द हुआ तो उसकी आंखों से पानी निकल गया और साथ ही आंखों से पत्थर जैसी सख्त चीज निकल आए। स्कूल अध्यापिका जरीना ताज को इस समस्या के बारे में पता चला। उसने भी इसके बारे में पता लगाने की कोशिश की। तुरंत ही पास के चलाहल्ली प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में जाकर जांच कराई तो पता चला कि आंख में समस्या है। महिला को मैसूर के केआर अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ के पास जाने की सलाह दी गई है।

यह भी पढ़ें - लखनऊ के युवक को हनी ट्रैप का शिकार बनाने में जेल गई महिला को 24 घंटे में मिली बेल

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 1
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.