आठ फीट दो इंच का विशालकाय मगरमच्छ देखकर,मचा हड़कंप  

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा वन परिक्षेत्रांतर्गत भेलदा में विशालकाय मगरमच्छ निकालकर सामने आया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे रविवार की दोपहर बड़ी मशक्कत के बाद ...

आठ फीट दो इंच का विशालकाय मगरमच्छ देखकर,मचा हड़कंप  

छतरपुर जिले के बड़ामलहरा वन परिक्षेत्रांतर्गत भेलदा में विशालकाय मगरमच्छ निकालकर सामने आया है। जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। जिसे रविवार की दोपहर बड़ी मशक्कत के बाद पकड़ा गया है। जहां वन विभाग द्वारा करीब 4 घंटे किए गए रेस्क्यू के बाद उसे बान सुजारा बांध में छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े:पत्रकारों के उत्पीडन के खिलाफ खडी हुई कांग्रेस, कही ये बडी बात 

जानकारी के अनुसार ग्राम भेलदा में बीती रात को करीब 10 बजे भेलदा के किसान अपने खेतों में ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे, उसी दौरान कुछ किसान राजाघाट नाले के आसपास बैठे हुये थे। उसी समय नाले से जानवर जैसे चलने की आवाज आई तो किसान उस आहट को सुनकर दवे पांव नाले में देखा, जहां विशाल मगरमच्छ घूम रहा था। ग्रामीणों ने रात में वन विभाग को सूचना दी। 

यह भी पढ़े:कनवारा बाईपास के नाले में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

सूचना लगते ही वन विभाग का स्थानीय अमला रात में पहुंचा और 2 घंटे तक सर्चिंग की परंतु जब मगरमच्छ नहीं मिला तो अमला वापस लौट गया। सुबह पुनः भगवां, घुवारा एवं बड़ामलहरा का स्टाफ पहुंचा और समिति एवं सुरक्षाकर्मियों के सदस्यों की मदद से नाले के आसपास सर्चिंग की गयी। करीब साढ़े चार घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद वन विभाग ने करीब आठ फीट दो इंच का विशालकाय मगरमच्छ पकड़ लिया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन एवं वन परिक्षेत्राधिकारी राजेंद्र पस्तौर की मौजूदगी में मगरमच्छ को बान सुजारा बांध में सुरक्षित छोड़ दिया गया।

यह भी पढ़े:बांदा की उभरती इन प्रतिभाओं को मिला संजीवनी रत्न सम्मान

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0