चित्रकूट के मठ-मंदिरों में गुरु वंदन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का लगा तांता

आज गुरुपूर्णिमा का पर्व है। सतना जिले के लिए यह इसलिए भी खास है क्योंकि यहां भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट स्थित है..

Jul 13, 2022 - 06:40
Jul 13, 2022 - 06:41
 0  4
चित्रकूट के मठ-मंदिरों में गुरु वंदन करने पहुंच रहे श्रद्धालुओं का लगा तांता

आज गुरुपूर्णिमा का पर्व है। सतना जिले के लिए यह इसलिए भी खास है क्योंकि यहां भगवान श्री राम की तपोस्थली चित्रकूट स्थित है। जहां साधू संतों और महात्माओं के आश्रमों और देवालयों में देश भर से उनके शिष्य गुरु पूजन के लिए पहुंचते हैं। आज गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर हजारों की संख्या में भक्त अपने गुरु की चरण वंदना करने पहुंच रहे हैं। इस दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु चित्रकूट पहुंचेंगे जिसे लेकर मठ मंदिरों में गुरुपूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।

चित्रकूट के पुरानी लंका, आचार्य आश्रम, कामदगिरि प्राचीन मुखारविंद मंदिर, कामदगिरि मंदिर राम मोहल्ला, सनकादिक आश्रम, पंजाबी भगवान आश्रम, रघुवीर मंदिर, कांच मंदिर तुलसी पीठ चित्रकूट, रावतपुरा सरकार आश्रम, संतोषी अखाड़ा, गायत्री शक्तिपीठ, राम धाम मंदिर, भरत मंदिर, यज्ञवेदी मंदिर, स्वर्ग आश्रम पीली कोठी, सती अनुसूइया आश्रम, रामायणी कुटी, फलाहारी आश्रम, वेदांती आश्रम, सुतीक्षण मुनि आश्रम, सरभंग ऋषि आश्रम समेत चित्रकूट के प्रमुख मठ मंदिरों में शिष्यों का पहुंचना जारी है। इसी तरह पहाड़ों के बीच स्थित धारकुंडी आश्रम में भी गुरूपूर्णिमा पर्व मनाने दूर-दूर से महात्माओं के शिष्य अपने गुरू का आशीर्वाद लेने आज पहुंचे हैं। सती अनुसूया आश्रम और सद्गुरु सेवा संघ ट्रस्ट के रघुवीर मंदिर में भी गुरु पूर्णिमा मनाई जा रही है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में प्रेमी जोड़े ने लगाई फांसी, कई सालों से चल रहा था प्रेम-प्रसंग

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में सफर करने वालों को बुंदेली वीरों के होंगे दर्शन, बुंदेली कला संस्कृति भी दिखाई देगी

यह भी पढ़ें - रेलवे नवीनीकरण कोच कारखाने में बुंदेलखंड के नौजवानों की भर्ती की मांग

What's Your Reaction?

Like Like 2
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 0
Wow Wow 2
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.