बांदा के इन 37 रणबांकुरों के बीच होगा चुनाव समर में मुकाबला

जनपद में चौथे चरण में कराए जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई..

बांदा के इन 37 रणबांकुरों के बीच होगा चुनाव समर में मुकाबला

जनपद में चौथे चरण में कराए जा रहे विधानसभा चुनाव के लिए सोमवार को नाम वापसी के बाद नामांकन प्रक्रिया पूरी हो गई। तीन प्रत्याशियों के चुनाव मैदान हट जाने के कारण अब 37 रणबांकुरे चुनाव मैदान में ताल ठोंक रहे हैं। इनमें 5 प्रमुख राजनीतिक दलों की महिलाएं भी कड़ी चुनौती दे रहीं हैं।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश में चतुर्थ चरण की 59 सीटों पर 624 उम्मीदवार

नामांकन करने के बाद ज्यादातर प्रत्याशियों ने गांव गांव व डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। वही नामांकन करने वाले 17 प्रत्याशियों के पर्चे खारिज हो जाने से उनके ‘माननीय’ बनने के सपने टूट गए हैं। सोमवार को नाम वापसी के बाद तीन और प्रत्याशियों ने अपने पैर वापस खींच लिए हैं। इस तरह चुनाव मैदान में 37 प्रत्याशी ताल ठोंक रहे हैं। सोमवार को जिन तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने अपने नाम वापस लिया है। इनमें बबेरू विधानसभा क्षेत्र से किरन यादव व रामनेवाज तथा तिंदवारी विधानसभा सीट से विजय पाल शामिल है। 

बबेरू क्षेत्र से नाम वापस लेने वाली किरन यादव ने सपा प्रत्याशी पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया था लेकिन कल उन्होंने मन बदल दिया और सपा प्रत्याशी को समर्थन देते हुए नाम वापस ले लिया। किरन यादव बबेरू विधानसभा क्षेत्र से चार बार विधायक रहे स्व. देव कुमार यादव की पुत्र वधू। इन्होंने 2017 के चुनाव में बसपा के टिकट से चुनाव लड़ा था, जिसमें पराजय का मुंह देखना पड़ा। इस बार सपा में शामिल होकर विधायक बनने का सपना देख रही थी लेकिन पार्टी ने पूर्व विधायक विशंभर सिंह यादव को प्रत्याशी बनाकर उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया।

यह भी पढ़ें - भाजपा ने जारी किया लोक संकल्प कल्याण पत्र
 
तीन प्रत्याशियों के नाम वापस आने के बाद चारों विधानसभा क्षेत्रों में 37 उम्मीदवार बचे हैं। इनमें बबेरू विधानसभा में 11 नरैनी और तिन्दवारी में 9-9 तथा बांदा सदर सीट में आठ प्रत्याशी चुनावी समर में ताल ठोकेंगे। इन प्रत्याशियों में इस बार 5 महिला प्रत्याशी भी हैं जो अन्य प्रत्याशियों को कड़ी टक्कर देंगी। इनमें बांदा सदर सीट से मंजुला विवेक सिंह समाजवादी पार्टी से चुनाव लड़ रही हैं और नरैनी विधानसभा सीट से भाजपा की ओम मणि वर्मा, सपा की किरण वर्मा, कांग्रेस की पवन देवी कोरी शामिल है।

इसी तरह तिंदवारी विधानसभा सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार आदि शक्ति ने मुकाबले को चतुष्कोणीय बना दिया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब चुनाव मैदान में रह गए प्रत्याशियों की तस्वीर साफ हो गई है। जनसंपर्क, सभा और स्टार स्टार प्रचारकों के बाद स्थिति साफ हो पाएगी कि किन प्रत्याशियों के बीच मुकाबला होगा। विधानसभा बार प्रत्याशियों की स्थिति इस प्रकार है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट में बसपा के पुष्पेंद्र और मानिकपुर से बलवीर ने किया नामांकन

बांदा सदर सीट

  1. प्रकाश द्विवेदी भाजपा
  2. धीरज प्रकाश बसपा
  3. मंजूलता रानी सपा
  4. लक्ष्मी नारायण कांग्रेस
  5. देवनाथ यादव भाकपा
  6. गुलाबचंद्र भाशचेपा
  7. रामप्रसाद सिंह आजपा (इंडिया)
  8. हनुमान प्रसाद जन अधिकार पार्टी

बबेरू विधानसभा सीट

  1. अजय कुमार भाजपा
  2. गजेंद्र सिंह पटेल कांग्रेस
  3. रामसेवक शुक्ला बसपा
  4. विशंभर सिंह सपा
  5. रामचंद्र सरस भाकपा
  6. अशोक कुमार जन अधिकार पार्टी
  7. जगरूप भास्कर अंबेडकर समाज पार्टी
  8. जियालाल धुरिया भाशचेपा
  9. राजबहादुर राष्ट्रीय विकलांग पार्टी
  10. समता देवी बहुजन मुक्ति पार्टी
  11. सिम्मी बर्मन आजाद समाज पार्टी

नरैनी (सुरक्षित) विधानसभा सीट

  1. ओममणि वर्मा भाजपा
  2. किरन वर्मा सपा
  3. गयाचरन दिनकर बसपा
  4. पवन देवी कांग्रेस
  5. दयाराम भाकपा
  6. राधे श्याम आम आदमी पार्टी
  7. रीतेश कुमार आजाद समाज पार्टी
  8. लवलेश कुमार अंबेडकर समाज पार्टी
  9. शंकर लाल जन अधिकार पार्टी

तिंदवारी विधानसभा सीट

  1. रामकेश निषाद भाजपा
  2. जयराम सिंह बसपा
  3. आदि शक्ति कांग्रेस
  4. बृजेश प्रजापति सपा
  5. रामचंद्र भाकपा
  6. मूलचंद्र भाशचेपा
  7. अरविंद कुमार निर्दलीय
  8. उत्तम निर्दलीय
  9. मधुराज निर्दलीय

यह भी पढ़ें - बांदा से झांसी व कानपुर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों का आवागमन ठप

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2