पॉजिटिव इंडियन ओशन डायपोल (आईओडी) के प्रभाव से भारत में झूमकर होगी मानसूनी बारिश

समुद्री गतिविधियां अबकी बार अल-नीनो को कमजोर कर रही हैं तो वहीं इसके विपरीत भारत में पॉजिटिव इंडियन ओशन...

पॉजिटिव इंडियन ओशन डायपोल (आईओडी) के प्रभाव से भारत में झूमकर होगी मानसूनी बारिश
सांकेतिक फ़ोटो - सोशल मीडिया

कानपुर। समुद्री गतिविधियां अबकी बार अल-नीनो को कमजोर कर रही हैं तो वहीं इसके विपरीत भारत में पॉजिटिव इंडियन ओशन डायपोल (आईओडी) की सम्भावना प्रबल होती दिख रही हैं। अल-नीनो की मजबूती से जहां सूखा पड़ने की पूरी सम्भावना रहती है तो वहीं आईओडी मूसलाधार बारिश कराता है। ऐसे में मौसम विभाग का कहना है कि अबकी बार आईओडी के प्रभाव से मानसून झूम कर बरसेंगे।

यह भी पढ़े : भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है विपक्षी दलों का गठबंधन : जेपी नड्डा

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि पॉजिटिव इंडियन डायपोल (आईओडी) को इंडियन नीनो भी कहा जाता है। इसके बारे में ऑस्ट्रेलियाई मौसम एजेंसी ने दावा किया है कि इस बार भारत में समय से पहले पॉजिटिव आईओडी डेवलप हो सकता है जिससे दक्षिण पश्चिम मॉनसून को मदद मिलेगी। भारत में 1960 के बाद दूसरी बार इस बार पॉजिटिव आईओडी का प्रभाव बेहतर देखा जाएगा।

यह भी पढ़े : आरओ प्लांट संचालक शुद्ध पानी के नाम पर लोगों की सेहत से कर रहे खिलवाड़

हालांकि पिछले साल भी ऐसी स्थिति कुछ समय के लिए बनी थी जिसकी वजह से कुछ महीने कुछ जगहों पर खूब बारिश दर्ज की गई। अधिक बारिश से कई जगह बाढ़ के हालात पैदा हो गए थे। आईओडी मॉनसून की बारिश को बढ़ा देता है जैसा कि इस बार सम्भावना बनती दिख रही है। आईओडी से दक्षिण पश्चिम मॉनसून बहुत अधिक बारिश करेगा। यही नहीं इस बार भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने भी साफ कर दिया है कि मॉनसून की बारिश सामान्य से अधिक होगी। इसमें पॉजिटिव आईओडी सबसे बड़ा मददगार साबित होगा क्योंकि अल-नीनो भी न्यूट्रल हो चुका है।

हिन्दुस्थान समाचार

यह भी पढ़े : उप्र के 75 सरकारी अस्पतालों में मरीजों को मिलेगी ऑनलाइन जांच रिपोर्ट

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0