झाँसी मंडल में अब दोगुनी से अधिक औसत रफ्तार से दौड़ेंगी ये ट्रेनें

झांसी मंडल द्वारा संरक्षा, परिसंपत्ति विश्वसनीयता, समय पालनता, लदान, राजस्व अर्जन और मानव संसाधन विकास..

झाँसी मंडल में अब दोगुनी से अधिक औसत रफ्तार से दौड़ेंगी ये ट्रेनें

झांसी मंडल पर विभिन्न खंडों की सेक्शनल गति सीमा में हुई वृद्धि  

झांसी मंडल द्वारा संरक्षा, परिसंपत्ति विश्वसनीयता, समय पालनता, लदान, राजस्व अर्जन और मानव संसाधन विकास की स्थिति में निरंतर प्रगति की जा रही है।

मंडल में ट्रेनों के संरक्षायुक्त परिचालन के लिए स्टेशनों पर और रेलमार्ग पर तैनात कर्मचारियों द्वारा बरती जाने वाली सावधानियों का पालन किया जा रहा है। 

मंडल द्वारा निर्बाध ट्रेन संचालन के लिए किसी असामान्य स्थिति की रिपोर्टिंग करने वाले कर्मचारियों को प्रोत्साहन देते हुए संबंधित कर्मचारियों को तुरंत सम्मानित किया जा रहा है। इससे न केवल संबंधित कर्मचारियों प्रोत्साहित हो रहे हैं, बल्कि दूसरों को भी प्रेरित कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें - नरेन्द्र मोदी स्टेडियम : पिच को लेकर विवाद चोली दामन का साथ

गतिशीलता फ्रंट पर कार्य करते हुए झांसी मंडल की वर्ष 2019-20 में लगभग 22 किमी प्रति घंटे की औसत गति से 110 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज करते हुए चालू वित्त वर्ष में माल गाड़ियों के परिचालन की औसत गति 47 किमी प्रति घंटे बनाए रखी गई है। उक्त बढ़ोतरी के माध्यम से मंडल द्वारा एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।  

मंडल के विभिन्न खंड में गाड़ियों की सेक्शनल गतिसीमा में बढ़त हुई है, जिनमें धौलपुर-ललितपुर रेलखंड में अब 130 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से रेलगाड़ियां दौड़ रही हैं।

यह भी पढ़ें - अब तक #modi_job_do और #मोदी_रोजगार_दो ट्रेंड पर 4.94 मिलियन पार कर गए ट्वीट्स

वहीं झांसी-महोबा खंड में 110 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से गाड़ियां चल रही हैं। मंडल के टीकमगढ़-खजुराहो खंड की गति भी बढ़ाकर 100 किमी प्रति घंटा कर दी गयी है। 

इसी क्रम में एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए झांसी मंडल में पारीछा-नंदखास और सरसोकी-उसरगांव के कुल 37 किलोमीटर खंडो की सेक्शनल गति को मौजूदा 90 किमी प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किमी प्रति घंटे कर दिया गया है।

महत्वपूर्ण गतिशीलता सुधार कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए संपूर्ण प्रयास किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - जाह्नवी कपूर लग रहीं बेहद खूबसूरत, नियोन कलर की ड्रेस में तस्वीरें हुईं वायरल

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0