इनके कोई औलाद नहीं, बकरी के बच्चे हुए, उनका ही बर्थडे मना डाला

शहर के काशीराम कॉलोनी में एक अनोखा जन्मदिन मनाया गया। यहां रहने वाले निसंतान शख्स ने अपने घर में पैदा...

इनके कोई औलाद नहीं, बकरी के बच्चे हुए, उनका ही बर्थडे मना डाला

शहर के काशीराम कॉलोनी में एक अनोखा जन्मदिन मनाया गया। यहां रहने वाले निसंतान शख्स ने अपने घर में पैदा हुए बकरी के दो बच्चों को अपनी औलाद की तरह पाला और सोमवार को बकायदा केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस जन्मदिन में आस पड़ोस के लोग भी शामिल हुए।

यह भी पढ़ें - इश्क के आगे सब संभव: लिंग परिवर्तन होने के बाद महिला खिलाड़ी से हुई शादी

काशीराम कॉलोनी में रहने वाले राजा के कोई औलाद नहीं है। उसके घर में बकरी पली है। जिसके दो बच्चे पैदा हुए थे जिन्हें राजा और उनकी पत्नी ने बच्चों की तरह पाला और प्यार दुलार किया। सोमवार को दोनों बच्चे 1 साल के हो गए। इस पर राजा ने अपने घर में जन्मदिन पार्टी का आयोजन किया। जिसमें डीजे भी बजाया गया, जिसकी धुन पर लोग जमकर थिरकते रहे और इसी दौरान केक काटकर बकरी के बच्चों को खिलाया गया।

यह भी पढ़ें - तीन माह पहले मौत को गले लगा चुके इंडियन बैंक के कैशियर के खिलाफ 2.39 करोड़ हेराफेरी का मामला दर्ज

इस अनोखे जन्मदिन में पास पड़ोस के काफी लोग शामिल है सभी ने बकरी के बच्चों को फूल माला पहना कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी और प्यार किया। राजा रिक्शा चालक है जो प्रतिदिन इन बच्चों को अपने रिश्ते में बैठा कर घुमाता है। उनके जन्मदिन की पूरे क्षेत्र में चर्चा है।

यह भी पढ़ें - नवागन्तुक जिलाधिकारी श्रीमती दीपा रंजन ने जिले की कमान संभाली

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0