प्रेमिका को घर से भगा ले गए इस युवक को, प्रेमिका के पिता ने दी ये खौफनाक सजा

प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक लड़की को उसके घर से भगा ले गया। जिसे परिजनों ने लड़की समेत ढूंढ निकाला। बाद में...

प्रेमिका को घर से भगा ले गए इस युवक को, प्रेमिका के पिता ने दी ये खौफनाक सजा

प्रेम प्रसंग के चलते एक युवक लड़की को उसके घर से भगा ले गया। जिसे परिजनों ने लड़की समेत ढूंढ निकाला। बाद में परिजन मारते पीटते प्रेमी को थाने ले जा रहे थे, तभी वह भागने लगा जिसे लड़की के पिता ने गोली मार दी। तब तक पुलिस ने पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। साथ ही पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया है। घटना जनपद बांदा में नरैनी थाना अंतर्गत पनगरा गांव की है।

यह भी पढ़ें -झांसी की रानी के महल की तरह बनाया जायेगा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन, ऐसा होगा पुनर्विकास

इसी थाना क्षेत्र के निवासी एक परिवार की लड़की को बांदा निवासी रवि रविवार की रात्रिअपने साथ भगा कर ले गया था। लड़की के परिजनों ने लड़की और उसके प्रेमी को खोज निकाला और लड़के को मारते पीटते हुए थाने ले जा रहे थे।

तभी वह भागने लगा जिसे लड़की के पिता द्वारा गोली मार दी गई। गोली युवक के हाथ में लगी जिससे वह बाल-बाल बच गया। इस बीच पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया।

यह भी पढ़ें- अतीक अहमद की गाडी शिवपुरी के पास गाय से टकराई, गाड़ी पलटने से बची

इस बारे में अस्पताल में भर्ती घायल रवि ने बताया कि नरैनी निवासी लड़की रविवार को रात 8 बजे मेरे घर आ गई थी। घर से वह 10 हजार रुपए भी लेकर आई थी। इस पर मेरे पिता ने नाराजगी व्यक्त करते कहां कि अपने पिता को बुलाओ। तब घटना की जानकारी लड़की के पिता को दी गई थी। आज लड़की के परिजन घर आए और लड़की के साथ मुझे भी साथ ले गए। नरैनी के समीप पनगरा गांव में नहर के किनारे मुझे रस्सी में बांधकर परिजनों ने मारा-पीटा जब मैं रस्सी खोल कर भागने लगा तब पिता ने मुझे गोली मार दी।

यह भी पढ़ें -झांसी की रानी के महल की तरह बनाया जायेगा वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी रेलवे स्टेशन, ऐसा होगा पुनर्विकास

वहीं अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र का कहना है कि गोली  लड़की के भाई द्वारा मारी गई है। जिसके खिलाफ धारा 307 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत करके उसे हिरासत में ले लिया गया है और उसकी निशानदेही पर उस तमंचे को भी बरामद किया गया है। जिससे युवक को गोली मारी गई है। साथ ही युवक के खिलाफ लड़की का अपहरण करने का अभियोग पंजीकृत किया गया है। लड़का लड़की के पिता के मामा का लड़का है जो रिश्ते में लड़की का चाचा लगता है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
1
angry
0
sad
0
wow
1