बांदा में तीन दिवसीय बुन्देलखण्ड आत्मनिर्भर महोत्सव पांच से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रभावित दो सगी बहनों ने पेंट माय ड्रीम संस्था के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर हुनरमंद प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए..

बांदा में तीन दिवसीय बुन्देलखण्ड  आत्मनिर्भर महोत्सव पांच से
तीन दिवसीय बुंदेलखंड आत्मनिर्भर महोत्सव पांच से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प से प्रभावित दो सगी बहनों ने पेंट माय ड्रीम संस्था के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर हुनरमंद प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए तीन दिवसीय बुन्देलखण्ड  आत्मनिर्भर महोत्सव का आयोजन किया है। जिसमें बच्चों द्वारा दीपावली के अवसर पर बनाये मिट्टी के दीप, गणेश लक्ष्मी व अन्य कलाकृतियों का प्रदर्शन किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - घर पर रहकर आत्मनिर्भर भारत की उड़ान

यह जानकारी देते हुए पेंट माय डीम की प्रिया व जया गुप्ता बताया कि हमारी संस्था हस्तनिर्मित कलाकृतियों के अलावा आर्ट क्राफ्ट व डांस आदि का निशुल्क प्रशिक्षण देती है।संस्था का उद्देश्य आर्थिक रूप से पिछड़े कमजोर बच्चों की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करना है।

हुनरमंद बच्चों ने दीपावली के अवसर पर मिट्टी के दिये, गणेश लक्ष्मी व पूजन के लिए थाली को आकर्षक ढंग से डिजाइन किया है।इसके अलावा अन्य कलाकृतियां भी बनाई है जो बुंदेलखंड आत्मनिर्भर महोत्सव में आकर्षण का केंद्र रहेंगे।

यह भी पढ़ें - बुन्देलखण्ड के लिए संजीवनी बन सकता है पलाश

5, 6, व 7 नवंबर को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में का शुभारंभ बांदा चित्रकूट सांसद आरके सिंह पटेल करेंगे और विशिष्ट अतिथि के रूप में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी  तथा श्रीमती प्रभा गुप्ता सदस्य राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश रहेंगी। अगले दिन 6 नवंबर को हमीरपुर सदर विधायक युवराज सिंह मुख्य अतिथि रहेंगे जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर संगीता सिंह हिस्सा लेंगी।

कार्यक्रम का समापन 7 नवंबर को चित्रकूट धाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल करेंगे और उसी दिन शाम को संगीत संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया है।प्रिया गुप्ता ने यह भी बताया कि उनकी बहन प्रिया खुद एक कलाकार है जो  हुनरमंद प्रतिभाओं को प्रशिक्षित करने का काम कर रही है। प्रेस वार्ता के दौरान नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार राज और समाजसेवी अमित सेठ भोलू भी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - करवाचौथ : छलनी से क्यों देखते है चांद और सजना का चेहरा

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0