बांदा से 2 विधायकों के टिकट कटा, प्रकाश द्विवेदी पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को बांदा जनपद की 4 में से 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।पार्टी ने बांदा सदर से..

बांदा से 2 विधायकों के टिकट कटा, प्रकाश द्विवेदी पर भाजपा ने फिर जताया भरोसा
प्रकाश द्विवेदी, ओम मणि वर्मा, अजय पटेल

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को बांदा जनपद की 4 में से 3 सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है।पार्टी ने बांदा सदर से विधायक प्रकाश द्विवेदी पर भरोसा जताते हुए दोबारा चुनाव मैदान में उतारा है। जबकि  बबेरू के चंद्रपाल कुशवाहा और नरैनी से राज करण कबीर का टिकट कट गया है।

यह भी पढ़ें - प्रियंका गांधी की सक्रियता के बावजूद उत्तर प्रदेश में कमजोर हो रही कांग्रेस

पार्टी ने नरैनी विधानसभा क्षेत्र से ओम मणि वर्मा को चुनाव मैदान में उतारा है जबकि बबेरू क्षेत्र से अजय पटेल को मौका दिया गया है। अजय पटेल 2012 में भाजपा के टिकट पर इसी सीट से चुनाव लड़ चुके हैं। अभी तक तिंदवारी क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा नहीं की गई है।

बताते चलें कि भाजपा के विधायक रहे बृजेश प्रजापति के द्वारा इस्तीफा देने के बाद यहां कांग्रेस के पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है। कयास लगाए जा रहे हैं की पार्टी दलजीत सिंह को इस सीट पर टिकट देकर चुनाव मैदान में उतार सकती है। लेकिन अभी तक इस सीट पर प्रत्याशी की घोषणा न होने पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें - विधानसभा चुनाव : प्रत्याशी घर बैठे ही दाखिल कर सकते है पर्चा

यह भी पढ़ें - कांग्रेस ने युवा घोषणापत्र किया जारी, 20 लाख सरकारी नौकरियों की गारंटी

What's Your Reaction?

like
4
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1