आवास योजना में जनपद के 2067 लाभार्थियों को 10.335 करोड़ की धनराशि हस्तान्तरण

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत प्रदेश के 2 लाख 853 लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में 1341.17 करोड़ की धनराशि का...

आवास योजना में जनपद के 2067 लाभार्थियों को 10.335 करोड़ की धनराशि हस्तान्तरण
प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी)

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अन्तर्गत प्रदेश के 2 लाख 853 लाभार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय किश्त के रूप में 1341.17 करोड़ की धनराशि का ऑनलाइन हस्तान्तरण सिंगल डीबीटी के माध्यम से मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा किया गया। वही जनपद बांदा जनपद के 2067 लाभार्थियों को 10.335 करोड़ की धनराशि ऑनलाइन हस्तान्तरण की गयी। 

जिलाधिकारी द्वारा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के लाभार्थी श्रीमती सावित्री यादव, पूजा, सोनिया, गीता, रज्जन देवी आदि एवं पी.एम. स्वनिधि योजना के लाभार्थी  प्रदीप बिहारी, राजेन्द्र साहू, इरफान, परवेज को प्रमाण पत्र वितरित किये गये।जिलाधिकारी द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को सम्बोधित करते हुये कहा कि उक्त कार्यक्रम के तहत जनपद के 2067 लाभार्थियों को 10.335 करोड़ की धनराशि ऑनलाइन हस्तान्तरण की गयी।

उन्होंने कहा कि हमारे जीवन में रोटी, कपड़ा एवं मकान ये सुविधायें बहुत अहम होती है। योजना का लाभ हर एक गरीब पात्र व्यक्ति को दिया जाये। साथ ही कहा कि जनपद का जो लक्ष्य निर्धारित है, उसकी शतप्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाये।

यह भी पढ़ें -  यूपी : जमकर बरस रहे बादल, आसमान में छाये बादलों से अभी और होने के आसार

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी संतोष बहादुर सिंह, नगर मजिस्ट्रेट  केशवनाथ गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर परियोजना अधिकारी, डूडा  महेन्द्र प्रताप, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी एस.के.बघेल, अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका  बुद्धप्रकाश, सिटी मिशन प्रबन्धक आशीष अग्निहोत्री, सी.एल.टी.सी. डूडा अर्जुन सिंह सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण एवं लाभार्थी उपस्थित रहें।

यह भी पढ़ें - उप्र: साढ़े चार वर्षो में 40 लाख गरीबों को दिए गए आवास - योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0