दिल्ली से झांसी का सफर हुआ आसान, फिर रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी गतिमान एक्सप्रेस

अब राजधानी दिल्ली से झांसी का सफर आसान, तेज और ज्यादा आरामदायक हो गया है। आज से दिल्ली से झांसी के..

दिल्ली से झांसी का सफर हुआ आसान, फिर रेलवे ट्रैक पर दौड़ेगी गतिमान एक्सप्रेस
गतिमान एक्सप्रेस

अब राजधानी दिल्ली से झांसी का सफर आसान, तेज और ज्यादा आरामदायक हो गया है। आज से दिल्ली से झांसी के बीच चलने वाली भारत की सबसे तेज ट्रेन गतिमान एक्सप्रेस की सेवाएं बहाल हो गई हैं। कोरोना वायरस महामारी के कारण लगे लॉकडाउन और यात्रा प्रतिबंधो के कारण गतिमान एक्सप्रेस पिछले एक साल से बंद पड़ी थी।

यह भी पढ़ें - Covid-19 : उप्र सरकार ने महाविद्यालय/विश्वविद्यालयों संचालित किए जाने के दिए दिशा निर्देश

पिछले साल कोविड- 19 संक्रमण के चलते देश भर में लगाए गए लॉकडाउन के चलते दूसरी ट्रेनों के साथ गतिमान एक्सप्रेस का संचालन अस्थाई रूप से बंद कर दिया गया था। तभी से गतिमान एक्सप्रेस की रफ्तार पर ब्रेक लगा था, लेकिन आज से इस ट्रेन ने फिर से फर्राटा भरना शुरू कर दिया है।

गतिमान एक्सप्रेस दिल्ली से उत्तरप्रदेश के झांसी तक का 403 किलोमीटर का सफर 4 घंटे 25 मिनट में पूरा करती है। यह ट्रेन आगरा और ग्वालियर होते हुए झांसी पहुंचती है। रेल मंत्रालय के नए आदेश के मुताबिक अब यह ट्रेन शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन नियमित रूप से चलेगी।यात्रियों को ट्रेन से यात्रा करने के दैरान कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करना होगा। यह ट्रेन 30 जून तक नियमित रूप से चलेगी। इसके बाद सरकार फैसला करेगी कि इसे कंटीन्यू रखना है या फिर से बंद करना है।

यह भी पढ़ें - ट्रेन में महिला ने दिया पुत्र को जन्म, आरपीएफ ने पहुंचाया जिला अस्पताल

यह भी पढ़ें - UP Defence Corridor अपडेट: 15 कंपनियों को भूमि आवंटित, इस 78 हेक्टेयर भूमि पर बनेगा डिफेन्स पार्क

यह ट्रेन दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से सुबह 8.10 बजे रवाना होगी और दोपहर 12.35 पर झांसी पहुंचेगी। वहीं डाउन में यह दोपहर 3.05 बजे झांसी से रवाना होगी और शाम में 7.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी।

यह भी पढ़ें - कोरोना का खौफ बढ़ा, यूपी में कक्षा 8 तक के स्कूल 11 अप्रैल तक बंद

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0