भगवान श्रीराम की चित्रकूट में आजादी के अमृत महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने श्री तुलसीपीठ के..

भगवान श्रीराम की चित्रकूट में आजादी के अमृत महोत्सव पर धूमधाम से निकाली गई तिरंगा यात्रा

  • श्रीतुलसी पीठ के युवराज आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने किया तिरंगा यात्रा का शुभारंभ

आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आयोजित अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भाजपा व आरएसएस कार्यकर्ताओं ने श्री तुलसीपीठ के युवराज आचार्य रामचंद्र दास महाराज के नेतृत्व में मुख्यालय में राष्ट्रीय गीतों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली। भारत माता के जयकारे के साथ निकाली गई। इस यात्रा का बस स्टैंड में समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने फूलों की वर्षा के साथ स्वागत किया।

पदम् विभूषण से संम्मानित श्रीतुलसीपीठाधीश्वर\जगद्गुरु रामभद्राचार्य के उत्तराधिकारी आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने हरी झंडी दिखाकर मुख्यालय स्थित चित्रकूट इंटर कॉलेज कर्वी से तिरंगा यात्रा का शुभारंभ किया। संघ के जिला प्रचारक सुमित जी, विपुल प्रताप सिंह एवं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी के नेतृत्व में राजेश्वरी द्विवेदी, माया प्रजापति, विनीता द्विवेदी, संगीता करवरिया, मधु गुप्ता, कीर्ती शुक्ला, लक्ष्मी शुक्ला, राखी चौबे आदि हजारो की संख्या में एकत्रित लोगों ने हाथों में तिरंगा झंडा लेकर देश को आजाद कराने वाले वीर सपूतों के साथ भारत माता की जयकारा लगाते हुए तिरंगा यात्रा निकाल आजादी का अमृत महोत्सव मनाया।

यह भी पढ़ें - पेयजल समस्या के निदान को राज्यमंत्री चन्द्रिका उपाध्याय ने नलकूप का शुभारंभ किया

  • तिरंगा यात्रा के जरिये भाजपा महिला मोर्चा ने किया नारी शक्ति का प्रदर्शन

आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने कहा कि आज पूरा देश आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है। राष्ट्रीय गीतों और भारत माता के जयकारो के साथ निकाली गई यह यात्रा देश की एकता और अखंण्डता को मजबूती देगी।

उन्होंने कहा कि 15 दिसम्बर को चित्रकूट में जगद्गुरु रामभद्राचार्य महाराज की अध्यक्षता और संघ प्रमुख मोहन भागवत के मुख्य आतिथ्य में होने जा रहा हिन्दू एकता महाकुम्भ देश के हिन्दुओं को एकसूत्र में पिरोने का ऐतिहासिक कार्य करेगा। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी ने कहा कि भारत में आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। जिसको लेकर समाज के सभी वर्गों में भारी उत्साह है। आज नारी शक्ति ने राष्ट्रीय गीतों पर थिरकते हुए आजादी का जश्न मनाया है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के भौंरी गांव में कोटेदार की मनमानी के चलते लाभार्थियों तक नहीं पहुंच पा रहा राशन

  • समाजसेवी रामबाबू गुप्ता ने पुष्प वर्षा कर किया तिरंगा यात्रा का स्वागत

बताया कि तिरगा यात्रा में शामिल वाहनों पर भारत माता की झांकी सजाई गई थी। बच्चे महापुरुषों व क्रांतिकारियों का रूप धरे यात्रा में शामिल थे। वाहनों पर क्रांतिकारियों, अमर शहीदों व महापुरुषों के चित्र लगाए गए थे।

शोभा यात्रा में कार्यक्रम संयोजक राजेश्वरी द्विवेदी, संजुला पाण्डेय, संगीता करवरिया, रंजना सिंह, अर्चना सिंह, समिति के अध्यक्ष संजय सिंह, शैल सिंह, विनीता द्विवेदी, मधू गुप्ता, पुनीत, सचिन, रवीन्द्र, शिवेन्द्र, आशीष, डॉ रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे निर्माण कार्यों के देखने यूपीडा सीईओ अवनीश अवस्थी पहुंचे चित्रकूट, दिए निर्देश

हि.स

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1