झांसी के खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दोनों के शव बरामद

झांसी के खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वे फूफा के साथ खेत पर गए थे। वहां से पास में बांध देखने चले...

झांसी के खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत, दोनों के शव बरामद

झांसी के खपरार बांध में डूबने से दो सगे भाइयों की मौत हो गई। वे फूफा के साथ खेत पर गए थे। वहां से पास में बांध देखने चले गए। करीब 18 घंटे बाद गुरुवार सुबह दोनों के शवों को बरामद कर लिया गया है। शव मिलने के बाद घर में मातम पसर गया। पुलिस दोपहर बाद शवों का पोस्टमार्टम कराएगी। थाना रक्सा के सिजवाहा गांव निवासी भारती अपने चार बच्चों के साथ रहती है।

यह भी पढ़ें - अब जांच के लिए मरीजों को नहीं करना पडेगा इंतजार, आ गई ऑटोमैटिक हेल्थ एटीएम मशीनें

Jhansi Khaparar dam

बुधवार को वह अपने दो बेटों विजय (11) एवं रोहित (9) के साथ अपने रिश्तेदार बाबूलाल से मिलने हेब्दा गांव आई थी। दोपहर करीब तीन बजे बाबूलाल खेत चला गया। उसके साथ विजय एवं रोहित भी खेत पहुंच गए। खेत से थोड़ी दूर में खपरार बांध है। बांध को देखने के लिए विजय और रोहित वहां पहुंच गए। वहां मछुआरों ने अंदर जाने के लिए कई ट्यूब रखी थी। दोनों उसी में बैठकर बांध के अंदर पहुंच गए। उधर, जब दोनों काफी देर तक दिखाई नहीं पड़े, तब उनकी बाबूलाल ने तलाश शुरू की। कई घंटे तलाशने पर उनके बारे में मालूम नहीं चला तब पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस के तलाश करने पर दोनों की चप्पलें बांध के बाहर पड़ी मिलीं। पुलिस ने बांध में तलाश शुरू कराई लेकिन देर- रात तक दोनों का कुछ पता नहीं चला।

यह भी पढ़ें - नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर में अध्यक्ष पद के दावेदार इंजीनियर विनोद कुमार वर्मा ने कुछ यूं ली जनता की राय

दोनों भाइयों की चप्पलें बांध किनारे मिली थी। इससे स्पष्ट हो गया था कि वे बांध में डूब गए।

बच्चों के डूबने की सूचना पर मां समेत परिजन रोते-बिखलते पहुंच गए। सूचना पर एसपी सिटी राधेश्याम राय, सीओ अवनीश गौतम समेत अन्य पुलिस अफसर भी मौके पर पहुंच गए। सुबह लखनऊ से एसडीआरएफ टीम भी आ गई। इसके बाद सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। पहले रोहित के शव को बांध के अंदर से बरामद किया गया। इसके थोड़ी देर बाद विजय का शव बरामद किया गया। शाम तक दोनों के पोस्टमार्टम होंगे।

यह भी पढ़ें - नगर पालिका के चेयरमैन मोहन साहू हाईकोर्ट के आदेश पर फिर हुए बहाल

दोनों बच्चों के पिता मोहन केवट ने करीब आठ साल पहले घर में ही फांसी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली थी। उसके बाद से उसकी मां ने दिवियापुर निवासी प्रेम कुमार गुप्ता से विवाह कर लिया था। रक्सा एसओ अरुण तिवारी का कहना है कि बुधवार शाम को लेट सूचना मिली थी। तलाश करने पर बांध किनारे उनकी चप्पल और अंदर ट्यूब मिले। इससे स्पष्ट हो गया कि बच्चे डूब गए हैं। गुरुवार सुबह से सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। दोनों बच्चों के शव बरामद हो गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0