दबंगों द्वारा 100 साल पुराना रास्ता रोकने से, 50 घरों के ढाई सौ लोग हुए घर से बेघर

जनपद बांदा में एक विधायक के संरक्षण से दबंग लोगों ने 100 साल पुराने रास्ता को अवरुद्ध कर दिया है..

दबंगों द्वारा 100 साल पुराना रास्ता रोकने से, 50 घरों के ढाई सौ लोग हुए घर से बेघर
बाँदा : 50 घरों के ढाई सौ लोग हुए घर से बेघर

जनपद बांदा में एक विधायक के संरक्षण से दबंग लोगों ने 100 साल पुराने रास्ता को अवरुद्ध कर दिया है, जिससे 50 घरों के ढाई सौ लोगों को गांव के बाहर खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी बनाकर रहने को मजबूर होना पड़ा है। शुक्रवार को पीड़ितों ने अपर जिला अधिकारी को अपना दुखड़ा सुना कर कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़ें - आइर्जी चित्रकूट धाम ने थाने में खड़े वाहनों का, डिस्पोजल कराए जाने के दिए निर्देश

मामला बबेरु तहसील के ग्राम पंचायत जोरावरपुर का है। इसी गांव में 50 परिवार के लोग लंबे अरसे से रह रहे हैं लेकिन गांव के दबंगों ने उनका रास्ता रोक दिया है। जिससे यह लोग अपना घर खाली कर गांव के बाहर खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी और पॉलिथीन का टेंट बनाकर रहने को मजबूर हैं। जहां तमाम तरह के विषैले जीव जंतुओं का खतरा, उनके छोटे-छोटे बच्चों के लिए बना रहता है।

बाँदा  : 50 घरों के ढाई सौ लोग हुए घर से बेघर

गांव के कृष्णपाल निषाद, रामबाबू निषाद ,अशोक कुमार निषाद,  श्रीपाल निषाद ,आनंद निषाद, अरुण कुमार निषाद आदि निषाद परिवार के लोगों ने बताया था पिछले 20 वर्षों से गांव के दबंग पप्पू सिंह यादव, अखिलेश सिंह यादव, कल्लू सिंह यादव , गिरिजा शरण यादव बड़कू सिंह यादव, शिवपाल सिंह यादव दशरथ सिंह यादव पुत्र गण रामस्नेही आदि दबंगों से पीड़ित हैं।

यह भी पढ़ें - घर के बाहर खेल रहा पांच वर्षीय बालक गायब, नदी नाले में ढूंढ रही है पुलिस

इनके इशारे पर गांव में कच्चा मार्ग बनवाने के नाम पर रास्ता बंद कर दिया गया है जबकि सन 2004 में इस मार्ग पर मिट्टी पड चुकी थी। इन दबंगों को क्षेत्र के एक पूर्व विधायक का संरक्षण प्राप्त है। जिसके के इशारे पर हमारा जीना हराम कर दिया गया है। हमें निकलने के लिए कोई दूसरा रास्ता नहीं होने से,हमें गांव के बाहर रहना पड़ रहा है।

बाँदा  : 50 घरों के ढाई सौ लोग हुए घर से बेघर

इस संबंध में सांसद आरके पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष रामकेश निषाद ,बबेरु विधायक चंद्रपाल कुशवाहा  कार्रवाई के लिए आश्वासन दिया और लिखा पढ़ी भी की थी लेकिन अभी तक किसी तरह का समाधान नहीं हो सका है। शुक्रवार  को इन्होंने अपना दुखड़ा अपर जिलाधिकारी को सुनाया है, जिस पर उन्होने जांच के आदेश दिए हैं।

यह भी पढ़ें - बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी को जहर देकर हत्या की आशंका

https://youtu.be/hoNj6rqIyKI

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1