दीपावली के पहले घर के दो चिराग बुझ गए

दीपों का पर्व दीपावली के पहले ही कच्चे मकान की मरम्मत में जुटे दो सगे भाई उस समय काल के गाल में समा गए जब मिट्टी खोदते समय मिट्टी का बड़ा टीला भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

दीपावली के पहले घर के दो चिराग बुझ गए


दीपों का पर्व दीपावली के पहले ही कच्चे मकान की मरम्मत में जुटे दो सगे भाई उस समय काल के गाल में समा गए, जब मिट्टी खोदते समय मिट्टी का बड़ा टीला भरभरा कर उनके ऊपर गिर गया और दोनों की मौके पर मौत हो गई।

घटना जसपुरा थाना क्षेत्र में शनिवार को सबेरे हुई । इसी गांव के वीरेंद्र (भोले) और उसकी पत्नी कम्मा दो बच्चों के साथ जसपुरा कस्बे में 10 साल से कच्चे मकान में किराए का कमरा लेकर रह रहे हैं। घर वाले कच्चे कमरे में छपाई का काम कर रहे हैं, इसके चलते शनिवार की सुबह मां कम्मा के कहने पर 15 वर्षीय विवेक व 13 वर्षीय अभिषेक मिट्टी लाने के लिए कस्बे से कुछ दूर तरौड़ा मोड़ के पास गए थे। दोनों मिट्टी खोदकर तसले में भर रहे थे कि तभी बड़ा टीला भरभराकर उनके ऊपर गिर गया। दो भाइयों के दब जाने और टीला ढहने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण शोर मचाते हुए दौड़े और पुलिस को सूचना दी।

जसपुरा थाना प्रभारी अर्जुन सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचे और दो जेसीबी मशीन बुलाकर मिट्टी की खोदाई शुरू कराई। करीब सवा दस बजे अभिषेक और इसके 15 मिनट बाद विवेक को बाहर निकाला। एंबुलेंस से दोनों को जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।


बताते चलें कि बरसात खत्म होने के बाद दीपावली की तैयारी में लोग जुट जाते हैं, खासकर जिनके कच्चे मकान होते हैं वह मकान की मरम्मत कर रंग रोगन करते हैं। इसी काम में अपनी मां के साथ दोनों बच्चे लगे थे और दीपावली के पहले ही दोनों की मौत से परिवार के सामने अंधेरा छा गया। दो बेटों की मौत से मां रो-रो कर बुरा हाल है वहीं वीरेंद्र की दुनिया ही उजड़ गई है। घटना से कस्बे में मातम छा गया है। 

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0