यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन कर्मचारियों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के 12 लाख कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ..

यूपी के 12 लाख कर्मचारियों को जल्द मिलेगी बड़ी खुशखबरी, इन कर्मचारियों के मानदेय में होगी बढ़ोतरी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ / Chief Minister Yogi Adityanath

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार राज्य के 12 लाख कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी दे सकती है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राज्य के 12 लाख से ज्यादा मानदेय कर्मचारियों  के मानदेय बढ़ोत्तरी को लेकर अहम ऐलान कर सकते हैं।

ऐसी संभावना जताई जा रही है कि राज्य सरकार कर्मचारियों के मानदेय में 10 से 20 प्रतिशत तक बढ़ा सकती है। हालांकि इस बात को लेकर संशय है कि किस पद पर कितने मानदेय में बढ़ोतरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें - योगी कैबिनेट का फैसला, सांसद व विधायक होंगे खनिज फाउंडेशन न्यास के सदस्य

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ ने बजट में जिक्र किया था कि मानदेय कर्मचारियों के पदनाम और मानदेय बढ़ाया जाएगा। हालांकि यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आंगनबाड़ी, शिक्षा मित्र, अनुदेशक, रोजगार सेवक, आशा संगिनी, रसोइयों, पीआरडी जवान और चौकीदारों के मानदेय में सरकार कितनी बढ़ोत्तरी करेगी। मानदेय राशि में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोत्तरी सरकार की जा सकती है।

योगी सरकार ने जारी किया इतना फंड

  1. आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, मिनी आंगनबिड़ी और असिस्टेंट्स के मानदेय बढ़ोत्तरी के लिए 265.70 करोड़
  2. पीआरडी जवानों के मानदेय में बढो़त्तरी के लिए 61.07 करोड़
  3. ग्राम प्रहरी-चौकीदार के मानदेय बढ़ाने के लिए 47.88 करोड़
  4. आशा संगिनी के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए 129.78 करोड़
  5. शिक्षा मित्रों के लिए 123.55 करोड़
  6. हेडकुक और असिसटेंट कुक के लिए 1.63 करोड़
  7. रोजगार सेवकों के मानदेय में बढ़ोत्तरी के लिए 40.62 करोड़

यह भी पढ़ें - 16 अगस्त से खुलेंगे स्कूल, जिला विद्यालय निरीक्षक और बीएसए तैयार रहें : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1