यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची झाँसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, देखिये पूरी खबर

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि युवाओं को देश को आगे ले...

यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल पहुंची झाँसी के बुंदेलखंड विश्वविद्यालय, देखिये पूरी खबर

  • उद्योगों की मांग के अनुरूप विद्यार्थियों को कुशल बनाएं  - कुलाधिपति आनंदीबेन पटेल

बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के 27वें दीक्षांत समारोह में 95 को पीएचडी उपाधि और 77 मेधावियों को पदक दिए गए 

उत्तर प्रदेश की राज्यपाल और कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल ने कहा कि युवाओं को देश को आगे ले जाने के लिए आखिरी सांस तक काम करने वाले महापुरुषों का अनुसरण करना होगा।  उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को अत्याधुनिक तकनीक और उद्योगों की मांग के अनुरूप कुशल बनाने पर जोर दिया जाए। उन्होंने उक्त उद्गार बुंदेलखंड विश्वविद्यालय के सत्ताइसवें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए व्यक्त किए।

यह भी पढ़ें - झांसी मानिकपुर, खैरार भीमसेन रेलखंड को 550 करोड़ आवंटित, अब दोहरीकरण में आएगी रफ्तार

बुविवि के गांधी सभागार में आयोजित दीक्षांत समारोह में रानी लक्ष्मीबाई के शौर्य को नमन करते हुए उन्होंने कहा कि मेडल प्राप्त करना गौरव की बात। मेडल मिले न मिले जीवन को आदर्श बनाने का लक्ष्य होना चाहिए। हम सभी को एक आदर्श भारतीय बनकर जीवन को चमकाना है। उन्होंने कार्यक्रम में आए लोगों का आह्वान किया कि वे दीक्षांत समारोह का जिक्र दूसरों से भी करें। आंगनवाड़ी और झोपड़पट्टी में रहने वाले लोगों के विकास पर भी उन्होंने बल दिया।

  • साथ ही 70577 विद्यार्थियों को उपाधियां दी गईं

बच्चों के गर्भ के समय ही माताओं को सही संस्कार देने के लिए उचित पाठ्यक्रम विकसित करने का काम किया जाए। उच्च शिक्षा संस्थानों में सभी बच्चियों को यह पाठ्यक्रम पढ़ाया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य कुंडली ऐप का जिक्र कर बधाई दी। उन्होंने बुंदेलखंड की कला प्रदर्शनी की भी सराहना की। उन्होंने मिलेट की टोकरी अतिथियों को दिए जाने की भी सराहना की। उन्होंने देश के सामने रखे विषयों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। आंगनवाड़ी की कार्यकर्ताओं को मिलेट को आहार में शामिल करने पर बल दिया। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को पीएम के मन की बात को कार्यक्रम को लगातार सुनाने पर बल दिया। मध्य प्रदेश की एक महिला का जिक्र करते हुए बताया कि कैसे वे मिलेट की विविध किस्मों को प्रचारित कर रही हैं।

डिफेंस कारिडोर में संभावित उद्योगों में बनने वाले उपकरणों को देखते हुए विद्यार्थियों को समुचित प्रशिक्षण दिए जाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से विद्यार्थियों के कौशल को बढ़ाने का निरंतर प्रयास किया जाना चाहिए। उन्होंने पुणे के एक संस्थान का उदाहरण देकर समझाया कि कैसे क्षेत्र की कला और संस्कृति का विस्तार कर सकते हैं।

असम में बाल विवाह के प्रचलन के चलते बाल मृत्यु दर अधिक होने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि बाल विवाह पर रोक लगना चाहिए। हमें अपने बेटे या बेटियों को जागरूक करना चाहिए। दहेज बंद करने के लिए भी अभियान चलाया जाना चाहिए। आंगनवाड़ी केन्द्रों को विश्वविद्यालयों के माध्यम से जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाने का भी जिक्र किया। खेल खेल में बच्चों को शिक्षा मिलती है।

विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने कहा कि दयनीय स्थिति में पड़ी उच्च शिक्षा व्यवस्था को कुलाधिपति के मार्गर्दर्शन में नया आयाम दिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रभावशाली व्यक्ति वही बनता है जिसकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं होता है। उपाध्याय ने कहा कि वसुधैव कुटुंबकम् हमारा आदर्श है। जड़ से भी हमने सीखा है। चेतन से तो सीखते ही हैं। उन्होंने कहा कि लोकल समस्याओं से जुड़िए। शिक्षक, विद्यार्थी समाज की समस्याओं से जुड़ें। आप सभी जरूरी शोध कर समस्याओं का निराकरण करें। आप केवल डिग्रीधारक नहीं समाज के विकास में योगदान देने वाला बनिए।

यह भी पढ़ें - बेटे की इस शर्मनाक करतूत से, मां बेटे का रिश्ता कलंकित

विशिष्ट अतिथि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रजनी तिवारी ने कहा कि भारत का विकास सभी युवाओं की बौद्धिक क्षमता पर निर्भर है। आप सभी यहां से शिक्षित होकर जा रहे हैं आगे देश का नाम ऊंचा करें यही शुभकामना। उन्होंने विद्यार्थियों का आह्वान किया कि आप सभी समाज के लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के संकल्प के साथ काम करें।

राज्यपाल और कुलाधिपति तथा अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और कलश को जल से भरकर समारोह का शुभारंभ किया। छात्राओं ने कुलगीत पेश किया। कुलाधिपति ने योग केंद्र का लोकार्पण और महिला छात्रावास का शिलान्यास भी किया। कुलपति ने कुलाधिपति और सभी अतिथियों का स्वागत शाल, श्रीफल और मोटे अनाज से निर्मित खाद्य पदार्थों की टोकरी भेंटकर किया। समारोह में बुविवि की दीक्षांत स्मारिका, चितेरी,संचालिका,उन्नत भारत एक नजर में आदि पत्रिकाओं का भी विमोचन किया गया। कुछ किताबों का भी विमोचन किया गया।

कुलपति प्रो मुकेश कुमार पाण्डेय ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों और उपलब्धियों का ब्यौरा पेश किया। उन्होंने बताया कि आज के समारोह में 95 को शोध उपाधि, 77 छात्र, छात्राओं को पदक प्रदान किए गए। 77 पदकों में से 45 पदक छात्राओं ने हासिल किए हैं। साथ ही समारोह में 70577 विद्यार्थियों को विविध उपाधियां प्रदान की गईं।

समारोह में कुलाधिपति ने कुछ प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों को बैग भी वितरित किए। आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को पोषण किट वितरित किए गए। समारोह में आए अतिथियों को कुलपति ने स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया।

समारोह का संचालन डा अचला पाण्डेय और डा. इरा‌ तिवारी ने किया।

यह भी पढ़ें - अतर्रा व रागौल, हमीरपुर सहित बदलेगा मंडल के 30 रेलवे स्टेशनों का नजारा

दीक्षांत शोभायात्रा में अतिथियों के साथ प्रो एसपी सिंह,प्रो डीके भट्ट, प्रो मुन्ना तिवारी, प्रो एम एम सिंह, प्रो आरके सैनी, वित्त नियंत्रक वसी मोहम्मद, कुलसचिव वीके सिंह समेत अनेक लोग शामिल रहे।

इस समारोह में राज्यमंत्री हरगोविंद कुशवाहा, पूर्व मंत्री रवीन्द्र शुक्ल, एम एल सी रमा निरंजन, नवनिर्वाचित शिक्षक एम एल सी डा. बाबूलाल तिवारी, विधायक जवाहर लाल राजपूत,जिलाधिकारी झांसी, रविन्द्र कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक- डॉ. राजेश एस0 डा. नीति शास्त्री, बीकेडी के प्राचार्य डा. एसके राय, प्रो पुनीत बिसारिया,वरिष्ठ पत्रकार प्रवीण कुमार जैन, डा कौशल त्रिपाठी, डा मुहम्मद नईम, वरिष्ठ पत्रकार शीतल तिवारी, उमेश शुक्ल समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0