Aero India 2021 में यूपी ने डिफेन्स कॉरिडोर का पवेलियन लगा की जोरशोर से भागीदारी, लीजिये एक झलक

एशिया का सबसे बड़ा एयर शो ‘एयरो इंडिया 2021’ 3 फरवरी से बेंगलुरू में शुरू हो गया, बेंगलुरु में होने वाले इस इवेंट से..

Aero India 2021 में यूपी ने डिफेन्स कॉरिडोर का पवेलियन लगा की जोरशोर से भागीदारी, लीजिये एक झलक
Aero India 2021 Event Bengaluru

एशिया का सबसे बड़ा एयर शो ‘एयरो इंडिया 2021’  3 फरवरी से बेंगलुरू में शुरू हो गया। बेंगलुरु में होने वाले इस इवेंट से यूपी में निवेश की नई संभावनाएं लेकर आया है। 13वें एयरो इंडिया शो में देश-विदेश की लगभग 463 कंपनियां शामिल हो रही हैंं।

यह भी पढ़ें - डिफेंस कॉरिडोर- 4 जिलों में 1346 हेक्टेयर भूमि पर काम शुरू 

आपको बता दें कि एयरो इंडिया 2021 के दौरान उत्तर प्रदेश में बन रहे डिफेंस कॉरिडोर के लिए कई कंपनियां करीब 3,000 करोड़ रुपये से अधिक निवेश प्रस्तावों पर एमओयू साइन करेंगी। डिफेंस कॉरिडोर के लिए एमओयू 5 फरवरी को साइन किया जाएगा। इस इवेंट की शुरुआत हो चुकी है, और ये अब कल यानि 5 फरवरी तक चलेगा।

इस एयर इंडिया इवेंट में upeida ने पवेलियन भी तैयार किया है। इस पवेलियन का उद्घाटन उपस्थित औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कल 3 फरवरी को किया था।

यूपी के औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने कहा ज्वाइंट वेंचर्स, ग्लोबल सोर्सिंग और टेक के लिए मिलेंगे अवसर।

aero india event 2021 bengaluru | up defence corridor | updic

इस पवेलियन के द्वारा यूपी डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की गतिविधियों और राज्य सरकार द्वारा इस सेक्टर में लाई गई नई पॉलिसीज के बारे में जानकारी दी जाएगी। ताकि देश-दुनिया के निवेशकों को यूपी की नीतियों की जानकारी मिल सके।

यह भी पढ़ें - खुशखबरी : यूपी के डिफेन्स कॉरिडोर के लिए इन कंपनियों ने किया 4500 करोड़ का निवेश

aero india event 2021 bengaluru | up defence corridor | updic

बताया जा रहा है कि शो के दौरान आज एक घंटे का एक सेमिनार भी आयोजित किया जाएगा। जिसमें यूपी डिफेंस कॉरिडोर के लिए मिले निवेश प्रस्तावों पर चर्चा होगी। इस दौरान यूपी सरकार के अधिकारी निवेशकों से भी चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें - पंच नद पर भूमिगत नहर की मंजूरी, बुंदेलखंड के लिए बनेगी अमृतधारा

3 फरवरी से प्रारम्भ हुआ एयरो इंडिया 2021 शो

कोरोना की वजह से पहली बार वर्चुअल एंट्री की व्‍यवस्‍था की गई। यानी एयर शो के साथ-साथ वहां लगने वाली सारी एक्जिबिशन को घर बैठे देख सकते हैं। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह कल सुबह 9.30 बजे एयरो इंडिया का उद्घाटन किया। इसके बाद 10.15 बजे फ्लाइंग पास्‍ट हुआ, जिसमें देश के स्‍वदेशी एयरक्राफ्ट और हेलीकॉप्‍टर भाग लिया।

यूपी डिफेंस काॅरीडोर पहली बार इंटरनेशनल एयरो इंडिया शो हुआ शामिल। बेंगलूरू में आयोजित होने वाले इंटरनेशनल एयरो इंडिया-2021 शो में उत्तर प्रदेश की भी जोरशोर से भागीदारी हुई।

aero india event 2021 bengaluru | up defence corridor | updic

डिफेंस काॅरीडोर मे 463 देशी और 78 विदेशी कंपनिया शिरकत दर्ज की। इन कंपनियों ने अपने पेवेलियन बुक कर रखे हैं। कुल 14 देशों ने इसमें शिरकत की। इसके अलावा 105 कंपनियां वर्चुअल माध्यम से इसमें अपनी उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।

aero india event 2021 bengaluru | up defence corridor | updic

इस बार के एयरो इंडिया में एरोस्पेश, डिफेंस, सिविल एवियेशन, एयरपोर्ट इन्फ्रास्ट्रक्चर एंड डिफेंस इंजीनियरिंग इत्यादि इतना कुछ शामिल है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1