झांसी मानिकपुर रेलखंड के बीच पड़ने वाले 12 समपार फाटकों पर बनाए जाएंगे अंडर ग्राउंड ब्रिज और...

झांसी रेल मंडल के अंतर्गत झांसी-मानिकपुर एवं खैरार-भीमसेन रेलखंड के बीच पड़ने वाले 12 समपार फाटकों पर अंडर ग्राउंड..

Oct 10, 2022 - 04:08
Oct 10, 2022 - 04:36
 0  1
झांसी मानिकपुर रेलखंड के बीच पड़ने वाले 12 समपार फाटकों पर बनाए जाएंगे अंडर ग्राउंड ब्रिज और...
फाइल फोटो

झांसी रेल मंडल के अंतर्गत झांसी-मानिकपुर एवं खैरार-भीमसेन रेलखंड के बीच पड़ने वाले 12 समपार फाटकों पर अंडर ग्राउंड ब्रिज बनाए जाएंगे।  इसकी निविदा प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस पूरे काम पर करीब 70 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। इनके तैयार हो जाने से इन इलाकों में ट्रैफिक जाम की समस्या खत्म हो सकेगी। यह काम अगले 18 माह के भीतर पूरा करना होगा।

railway under pass bridge

यह भी पढ़ें - नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह, उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

रेल मंडल के अंतर्गत करीब तीन दर्जन समपार फाटक सड़क पर सीधे बने हैं। ट्रेन निकलने पर इनको बंद करना पड़ता है। इससे यहां लंबा जाम लग जाता है। धीरे-धीरे करके रेल प्रशासन इनको समपार फाटकों के नीचे से वाहनों की आवाजाही के लिए अंडर रेल ब्रिज तैयार कर रहा है।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड के कई गांवों को मिलेंगे तीन जंक्शन सहित 20 रेलवे स्टेशन

अब झांसी मानिकपुर एवं खैरार भीमसेन रेलखंड के बीच पड़ने वाले 12 समपार फाटकों पर अंडर ग्राउंड ब्रिज बनाए जाएंगे। इस पूरे कार्य पर करीब 70 करोड़ खर्च किए जाएंगे। इसके जरिए झांसी-मानिकपुर के बीच समपार संख्या 439, 445, 459 एवं 487 जबकि खैरार-भीमसेन के रेलखंड में समपार संख्या एस 2, 10, 12, 17, 23, 25, 71 एवं 78 पर बनाए जाएंगे।

What's Your Reaction?

Like Like 1
Dislike Dislike 0
Love Love 2
Funny Funny 0
Angry Angry 0
Sad Sad 1
Wow Wow 1
admin As a passionate news reporter, I am fueled by an insatiable curiosity and an unwavering commitment to truth. With a keen eye for detail and a relentless pursuit of stories, I strive to deliver timely and accurate information that empowers and engages readers.