पीताम्बरा माई की शरण में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार दोपहर ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पहुंचे। इसके बाद वे दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे..

पीताम्बरा माई की शरण में पहुंचे केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh)

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह बुधवार दोपहर ट्रांजिट विजिट पर ग्वालियर पहुंचे। इसके बाद वे दतिया के पीतांबरा पीठ पहुंचे। वहां मां पीतांबरा की पूजा-अर्चना की और वनखंडेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। इस दौरान प्रोटोकॉल के तहत मंदिर में किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया। 

यह भी पढ़ें - महोबा पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, किया चरखारी अर्जुन बांध का निरीक्षण

राजनाथ सिंह सुबह 10:15 बजे वायुसेना के ग्वालियर स्थित महाराजपुरा एयरबेस पर आए। यहां ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर और सांसद विवेक नारायण शेजवलकर ने उनकी अगवानी की। महाराजपुरा एयरबेस पर जनप्रतिनिधियों से मुलाकात के बाद राजनाथ सिंह हेलीकॉप्टर से झांसी के लिए रवाना हुए।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Union Defense Minister Rajnath Singh)

वहां से वे सड़क मार्ग से दतिया में पीतांबरा पीठ मंदिर पहुंचे। वहां प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उनकी अगवानी की। इस दौरान मंदिर में सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चाक-चौबंद रही। प्रोटोकॉल की वजह से किसी को भी अंदर नहीं जाने दिया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंदिर के बाहर ही राजनाथ सिंह का इंतजार करना पड़ा। 

यह भी पढ़ें - कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने चित्रकूट में मंदाकिनी में नाव पर बनाया मंच

यह भी पढ़ें - कांग्रेस ने बुंदेलखंड के विकास को 7000 करोड़ का पैकेज दिया, जिस पर सरकारों ने नहीं कराया काम

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1