संयुक्त किसान मोर्चा 15 अक्टूबर को पीएम मोदी व शाह का फूंकेंगा पुतला - रुद्र मिश्रा

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें उप्र किसान सभा राज्य कार्यसमिति के सदस्य रुद्र..

संयुक्त किसान मोर्चा 15 अक्टूबर को पीएम मोदी व शाह का फूंकेंगा पुतला - रुद्र मिश्रा
रुद्र मिश्रा (Rudra Mishra)

संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर शहीद किसानों को श्रद्धांजलि दी गई। इसमें उप्र किसान सभा राज्य कार्यसमिति के सदस्य रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि किसान आन्दोलन को चलने वाले केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी को मंत्रिमंडल से बर्खास्त किया जाये। समाज में द्वेष फैलाने, हत्या व साजिश के आरोप में केन्द्रीय मंत्री को गिरफ्तार किया जाये।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के अगर हुडा में ऐतिहासिक विराट दंगल का हुआ भव्य आयोजन

मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर आयोजित शहीद किसानों की श्रद्धांजलि सभा में उप्र किसान सभा के राज्य कार्यसमिति सदस्य का रुद्र प्रसाद मिश्र ने कहा कि केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री के बेटे आशीष मिश्रा उर्फ मोनू और सहयोगी सुमित जायसवाल तथा अंकित दास को तत्काल गिरफ्तार किया जाये।

संयुक्त किसान मोर्चा की मांगें न मानी गई तों मोर्चा देशव्यापी आन्दोलन करेगा। लखीमपुर खीरी से शहीद किसानों के अस्थि कलश लेकर शहीद किसान यात्रा निकाली जायेगी। यह यात्रा पूरे प्रदेश के प्रत्येक जिले व प्रत्येक राज्य में जायेगी। इस यात्रा का समापन हर जिले और राज्य में किसी पवित्र या ऐतिहासिक स्थान में किया जायेगा।

यह भी पढ़ें - योगी सरकार मंदाकिनी किनारे अमृत योजना से बनाये रिवर फ्रंट

उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को किसान विरोधी भाजपा सरकार के प्रतिरुप नरेन्द्र मोदी व अमित शाह तथा स्थानीय नेताओं के पुतले जलाकर झूठ का दहन किया जायेगा। 18 अक्टूबर को देश में सवेरे दस से शाम चार बजे तक रेल रोको आन्दोलन होगा।

26 अक्टूबर को संयुक्त किसान मोर्चा लखनऊ में लखीमपुर कांड के विरोध में किसान महापंचायत करेगी। 19 से 26 के बीच अखिल भारतीय किसान सभा की सभी इकाई गांव, तहसील, जिला, राज्य स्तर पर अभियान चलायेंगी। श्रद्धांजलि सभा में का शिवमोहन यादव, चुनकूराम पाल, लल्लूराम त्रिपाठी, शिवशंकर मिश्रा, अजय सिंह, ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें - बांदा में शूट हुई भोजपुरी मूवी लिट्टी चोखा, हुई रिलीज

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1