उत्तर प्रदेश परिवहन निगम खरीदेगा 150 नई बसें, तैयारियां शुरू

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) साधारण सेवा की 150 नई यूरो-6 बसें करीब 45 करोड़ की लागत से खरीदेगा..

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम खरीदेगा 150 नई बसें, तैयारियां शुरू
उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) साधारण सेवा की 150 नई यूरो-6 बसें करीब 45 करोड़ की लागत से खरीदेगा..

उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) साधारण सेवा की 150 नई यूरो-6 बसें करीब 45 करोड़ की लागत से खरीदेगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

परिवहन निगम की पांच सदस्यीय समिति ने 150 नई यूरो-6 बसें खरीदने की हरी झंडी दे दी है। अब बसों की चेचिस खरीदने के लिए टेंडर वेबसाइट पर अपलोड किया जाएगा। इनमें पहली बार 50 सीएनजी बसें भी खरीदी जाएंगी। ये सीएनजी बसें एनसीआर क्षेत्र में चलाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें - बजट क्रांतिकारी और ऐतिहासिक : केशव प्रसाद मौर्य

साधारण और सीएनजी बसों की खरीद के लिए पांच सदस्यीय कमेटी के अध्यक्ष मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) संजय शुक्ला और प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) रविंद्र सिंह, प्रधान प्रबंधक (प्राविधिक) ए. रहमान, उप-मुख्य लेखाधिकारी विद्यांशु कृष्ण और लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंध पीके बोस सदस्य हैं। यह कमेटी डीजल बसों की बॉडी कानपुर लोहिया वर्कशॉप और सीएनजी बसों की बॉडी ठेके पर बनवाएगी।

परिवहन निगम मुख्यालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बुधवार को बताया कि एक बस की कीमत करीब 30 लाख रुपये है। इसमें 23 लाख रुपये बसों के चेसिस और 07 लाख रुपये बॉडी के हैं। उन्होंने बताया कि एनसीआर के नोएडा, गाजियाबाद, आगरा और मेरठ परिक्षेत्र में 50 सीएनजी बसें चलेंगी। जबकि 100 डीजल बसों का आवंटन सभी परिक्षेत्रों में किया जाएगा। नई 52 सीटर बसों के रोडवेज बेड़े में शामिल होने से रोजाना करीब 7,800 यात्री सफर कर सकेंगे।

यह भी पढ़ें - अवध में राम मंदिर ही महत्वपूर्ण मुद्दा, बाकि मुद्दे पीछे

यह भी पढ़ें - कानपुर हादसा : नशे में चालक ने चढ़ाई दी थी राहगीरों पर ई-बस, मुकदमा दर्ज

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1