वी.एन.एम.पी.एस. स्कूल में हुआ वार्षिक क्रीडोत्सव, विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबला

विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरैनी रोड, बाँदा में ‘वार्षिक खेल-कूद सप्ताह’ का आयोजन किया गया। जिसमे्...

वी.एन.एम.पी.एस. स्कूल में हुआ वार्षिक क्रीडोत्सव, विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबला

विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, नरैनी रोड, बाँदा में ‘वार्षिक खेल-कूद सप्ताह’ का आयोजन किया गया। जिसमे् विद्यालय के कक्षा प्रथम से लेकर 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतिस्पर्धात्मक खेलों का रोमांचक मुकाबला हुआ। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने खेल में हिस्सा ले विद्यार्थियों का हौसला बढाया।

यह भी पढ़ें - खजुराहो मे जी-20 सदस्य देशों की बैठक होगी, पीएम नरेंद्र मोदी भी आएंगे,लगेंगे पर्यटन को पंख

VNMPS sports

कार्यक्रम का शुभारम्भ विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम, प्रधानाचार्या डॉ. संगीता लमगोड़ा, केसीएनआईटी के निदेशक प्रो (डॉ.) अजीत सिंह, हेड ब्वाय आयुष सिंह व हेड गर्ल उम्मे के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन व जीत की मशाल जलाकर किया गया। हेड ब्वाय द्वारा सभी खिलाड़ियों को खेल की शपथ दिलायी गई। प्रतियोगिता के फाइनल राउण्ड आरम्भ करने के पूर्व विद्यालय परिसर में उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान गाकर देश के प्रति अपना सम्मान प्रदर्शित किया। 

यह भी पढ़ें - काशी विश्वनाथ व उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर पीताबंरा पीठ में कॉरिडोेर बनेगा, 25 करोड़ स्वीकृत

VNMPS sports

खेलों की इस श्रृंखला में एक के बाद एक अनेक प्रतियोगिताओं के फाइनल राउण्ड खेले गए। प्राइमरी व जूनियर स्तर पर शूज रेस, लेमन रेस, वन-लेग रेस, थ्री लेग रेस, बुक बैलेंस, मेमोरी गेम, 50 मी. रेस का आयोजन कराया गया, वहीं सीनियर स्तर पर 100 मी. रेस, 200 मी. रेस, शाटपुट-थ्रो, डिसकस थ्रो, जेवलिन थ्रो, हाउस रिले रेस, आदि अनेक खेल आयोजित किए गए। इस दौरान खिलाड़ियों और दर्शकों के बीच में खासा उत्साह देखा गया। प्रत्येक खिलाड़ी में जीतने की होड़ दिखाई दे रही थी। सभी विद्यार्थी जोश व उमंग से भरपूर थे। पूरा प्रांगण तालियों की गड़गड़ाहट से गूँज रहा था।

यह भी पढ़ें - बुन्देली विरासत : वेदों में दर्ज है तपोभूमि बाँदा

निर्णायक मंडल द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल, सिल्वर मेडल, ब्रान्ज मेडल तथा ट्राफी व प्रशस्ति-पत्र से पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। शिक्षक-शिक्षिकाओं को उनके योगदान के लिए अलंकृत किया गया। पुरस्कार वितरण के मध्य विद्यालय के संस्थापक चेयरमैन अरुण कुमार निगम ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस खेल के मैदान में विद्यार्थियों की ऊर्जा देखकर बहुत खुशी हो रही है। कोरोना बीमारी के बाद आज विद्यालय परिसर में छात्र-छात्रओं की ऊर्जा और प्रतिभा दोनों ही देखने को मिली।

विद्यार्थी इसी ऊर्जा और जोश के साथ आगे बढ़ते रहे, इसीलिए खेलों की इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या ने बच्चों को संदेश दिया कि खेल में जीत और हार दोनों होती है। एक ओर जीत से जहाँ हमें खुशी मिलती है वहीं हार हमें परेशान करती है। लेकिन हमें हार से दुःखी न होते हुए दूसरे प्रयास की ओर तत्पर रहना चाहिए। क्योंकि गल्तियों से सीख कर आगे बढ़ना ही जीवन का मूलमंत्र है। अंत में प्रधानाचार्या ने सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं व समस्त विद्यालय परिवार को इस आयोजन की सफलता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0