बांदा में बुधवार को वन महोत्सव मनाया जाएगा, मरौली झील में सहकारिता मंत्री करेंगे पौधरोपण

जनपद को हरा भरा बनाने के लिए बुधवार को वन महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन मरौली झील के..

बांदा में बुधवार को वन महोत्सव मनाया जाएगा, मरौली झील में सहकारिता मंत्री करेंगे पौधरोपण

जनपद को हरा भरा बनाने के लिए बुधवार को वन महोत्सव मनाया जाएगा। महोत्सव का मुख्य आयोजन मरौली झील के अमृत सरोवर में होगा। इस अमृत सरोवर में प्रदेश सरकार के सहकारिता राज्यमंत्री जेपीएस राठौर पौधरोपण करेंगे। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधिगण व अधिकारी भी पौधरोपण करेंगे।तीन दिन तक लगातार पौधरोपण का कार्य चलेगा। पहले दिन 5 जुलाई को 38 लाख से अधिक पौधे रोपित किए जायेंगे।मुख्य कार्यक्रम मरौली झील के अमृत सरोवर में होगा। 

यह भी पढ़ें - बाँदा : ग्राम पंचायत की जमीन पर इस दबंग ने बनाया दो मंजिला मकान, बुलडोजर चलाने में प्रशासन नाकाम

वन महोत्सव को लेकर पिछले कई दिन से तैयारियां चल रही थी। वन महोत्सव में पूरे जिले में पौधरोपण होगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 5 से 7 जुलाई तीन दिनो तक लगातार पौधरोपण का कार्य चलेगा। विभागीय जानकारी के मुताबिक पहले दिन 5 जुलाई को सबसे ज्यादा 3851966 पौधे रोपित किए जाएंगे। ग्राम विकास विभाग व पंचायती राज विभाग को 26 लाख 97 हजार पौध रोपित करना हैं। इनमें ग्राम पंचायते भी शामिल हैं।

6 जुलाई को 3 लाख 78 हजार व 7 जुलाई को भी 3 लाख 78 हजार पौध रोपित किए जाएंगे। फिर इसके बाद 15 अगस्त को साढ़े सात लाख से अधिक पौध रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यदायी विभागों के अधिकारियो को पहले ही वन विभाग की पौधशालाओं से पौधों की उठान के निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दे दिए गए थे। जिला वन अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि पांच जुलाई को 71 प्रतिशत, शेष 6 व 7 जुलाई एवं 15 अगस्त को पौधे रोपित किए जाएंगे। इस दौरान शहर,कस्बा व गांवों में खाली पड़ी जमीन में पौधे रोपित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें - एएआई और प्रदेश सरकार के बीच अनुबंध, चित्रकूट में जल्दी शुरू होगा एयरपोर्ट

यह भी पढ़ें - देखिये बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे की आकर्षक तस्वीरें, उत्तर प्रदेश बन रहा है, एक्सप्रेस प्रदेश

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2