अंधविश्वास दूर करने को आर्य समाज द्वारा चलाया जा रहा वेद प्रचार सप्ताह

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज मंदिर बांदा द्वारा वेद प्रचार सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत रक्षाबंधन से हो चुकी है..

अंधविश्वास दूर करने को आर्य समाज द्वारा चलाया जा रहा वेद प्रचार सप्ताह
आर्य समाज द्वारा चलाया जा रहा वेद प्रचार सप्ताह..

हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आर्य समाज मंदिर बांदा द्वारा वेद प्रचार सप्ताह चलाया जा रहा है। जिसकी शुरुआत रक्षाबंधन से हो चुकी है और यह क्रम जन्माष्टमी तक निरंतर जारी रहेगा। इसमें बांदा शहर में प्रतिदिन अलग अलग मोहल्लों में जाकर वैदिक यज्ञ किया जाता है, ऋग्वेद के विशेष मंत्रों से आहुतियां दी जाती हैं और वेद मंत्रों की व्याख्या करने के साथ-साथ वेदों के बारे में लोगों को जागरूक भी किया जाता है।

यह भी पढ़ें - एक हफ्ते में एक ही स्थान पर, तीन बार चोरियों से क्षुब्ध व्यापारी एसपी से मिले

महर्षि स्वामी दयानंद सरस्वती जी द्वारा आर्य समाज की स्थापना इस उद्देश्य के साथ की गई थी कि यह लोगों में फैले अंधविश्वास को दूर कर वेदो के बारे में जानने के लिए लोगों को प्रेरित करें। वेद स्वयं अपने आपमें ईश्वर का संदेश है और संसार में जो कुछ भी हो रहा है वह सब वेदो में निहित है।

आर्य समाज मंदिर बांदा से इस कार्यक्रम का संचालन सजल कुमार रेन्डर, वेदप्रकाश गुप्ता,  श्रीचंद आर्य,  विनोद कुमार गौड़,  श्यामले प्रसाद गुप्ता मंत्री, संतोष कुमार गुप्ता,  पुरुषोत्तम दास गुप्ता प्रधान, यशवंत आर्य,  राम विशाल विश्वकर्मा, डा. विवेक आर्य व अखिलेश आर्य द्वारा हर दिन किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें - बाँदा : कड़ी सुरक्षा में हुई पीईटी परीक्षा, 840 में परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी

इस वर्ष वेद प्रचार सप्ताह शहर के अलीगंज, आवास-विकास बी ब्लॉक, कटरा, खांईपार, कालू कुआं सिंह धर्म कांटे के पास, बन्योटा आदि मोहल्ले में प्रतिदिन शाम को किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का समापन जन्माष्टमी के दिन आर्य समाज मंदिर में किया जाएगा।

इस बार वेद प्रचार सप्ताह में मुख्य यजमान की भूमिका अरविंद सिंह पुत्र स्व. राम रतन सिंह, श्रीमती ज्योति शिवहरे पत्नी स्व. ओम प्रकाश गुप्ता, विक्रम सिंह पुत्र स्व. विजय बहादुर सिंह,  आदित्य कुमार सिंह पुत्र स्व, आनन्द देव सिंह, राम प्रसाद सोनी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष भाजपा,  पुरुषोत्तम दास गुप्ता रीडर जिला अधिकारी कार्यालय,  संत कुमार गुप्ता प्रबन्धक संत तुलसी पब्लिक स्कूल और  विनोद कुमार गौड़ द्वारा निभाई जा रही है।

यह भी पढ़ें - महिलाओं को विधिक जानकारी होना अति आवश्यक है : महिला आयोग

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1