झाँसी मंडल के विवेक दिवाकर व अनुज पटेल को मिलेगा, रेलवे का अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक विवेक दिवाकर व ट्रेक मैन्टेनर अनुज पटेल के उत्कृट सराहनीय कार्य को देखते हुए, प्रतिष्ठित ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरुस्कार ...

 झाँसी मंडल के विवेक दिवाकर व अनुज पटेल को मिलेगा, रेलवे का अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार

उत्तर मध्य रेलवे झाँसी मंडल के उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक विवेक दिवाकर व ट्रेक मैन्टेनर अनुज पटेल के उत्कृट सराहनीय कार्य को देखते हुए, प्रतिष्ठित ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरुस्कार 2023’ से सम्मानित किये जायेंगे। रेलवे के सर्वाेच्च पुरस्कार अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 15 दिसंबर को रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव द्वारा प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़े : CBSE Exam 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीख घोषित, 15 फरवरी से परीक्षाएं

 ज्ञात हो कि 68 वें अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार 2023 के लिए संपूर्ण भारतीय रेल से 100 कर्मियों को चयनित किया गया है। इनमें से उत्तर मध्य रेलवे के उत्कृष्ट कार्य करने वाले 6 कर्मचारी  अधिकारी पुरस्कृत किए जायेंगे, जिसमें झाँसी मंडल से एक अधिकारी  विवेक दिवाकर उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक तथा एक कर्मचारी अनुज पटेल ट्रेक मैन्टेनर झाँसी मंडल सम्मिलित हैं। 

यह भी पढ़े :प्राचार्य कक्ष के टायलेट में शिक्षक ने अपने हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर ली

 उप मुख्य सामग्री प्रबन्धक प्रणाली झाँसी विवेक दिवाकर ने स्क्रैप निस्तारण डिपो, झाँसी एनसीआर में काम करते हुए, स्क्रैप की बिक्री में काफीवृद्धि की है और 31 मार्च 2023 तक 125.11 करोड़ रूपए की बिक्री हासिल की है। जो की मुख्यालय द्वारा निर्धारित लक्ष्य की तुलना में 79.87ः अधिक और पिछले वर्ष की बिक्री की तुलना में 23.44ः अधिक है। यह स्क्रैप डिस्पोजल, झाँसी में एक वित्तीय वर्ष में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है। उन्होंने प्रभावी समन्वय बिठाते हुए अपनी कार्य कुशलता से 438एमटी से अधिक अलौह निपटारा करते हुए राजकोष में 11 करोड़ रुपया का इजाफा किया है। इस वर्ष, रिकॉर्ड 5970 एमटी व्हील सेट भेजे जा चुके है जोकि पिछले वर्ष की कुल निपटान की तुलना में 46: अधिक है, तथा यह पिछले 10 वर्षाे में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़े :  बांदा: गायब युवक की सरकारी स्कूल में मिली लाश, प्रेमिका ने पति के साथ मिलकर की वारदात

इसी तरह अनुज पटेल पुत्र दयाशंकर पटेल ट्रेकमैन माताटीला ने 22.दिसम्बर 2022 को 15.19 बजे देखा की किमी 1084/11-12 डाउन रोड में एक ट्रक ट्रेक के किनारे असुरक्षित रूप से फंस गया है। कर्मचारी ने तुरन्त ही दौड़कर डाउन रोड में आ रही सवारी गाड़ी को प्रोटेक्शन करके रूकवाया व बड़ी दुर्घटना होने रोक लिया। कर्मचारी द्वारा रेलवे के कार्य संरक्षा, सुरक्षा एवं समय पालन का ध्यान रखते हुऐ कुशलता पूर्वक कार्य का निर्वहन किया गया। उपर्युक्त उत्कृट सराहनीय कार्य को देखते हुए, विवेक दिवाकर एवं  अनुज पटेल प्रतिष्ठित ‘अति विशिष्ट रेल सेवा पुरुस्कार 2023’ से सम्मानित किये जायेंगे।

यह भी पढ़े :बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री को जान से मारने की धमकी देने वाला, इंटरपोल की मदद से पकडा गया

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0