पिछले निकाय चुनाव की तुलना में इस बार कम हुआ मतदान, 57.25 फ़ीसदी हुई वोटिंग

बांदा जिले की दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। कुल दो लाख......

पिछले निकाय चुनाव की तुलना में इस बार कम हुआ मतदान, 57.25 फ़ीसदी हुई वोटिंग

बांदा जिले की दो नगर पालिका और 6 नगर पंचायतों के लिए गुरुवार को शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न हो गया। कुल दो लाख तेरेपन हजार मतदाताओं में से 1,45388 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जो 57.25 फीसदी है। जबकि 2017 के निकाय चुनाव में जिले में 63.63 फीसदी वोटिंग हुई थी।

आज हुए मतदान में कांग्रेस भाजपा और सपा के बीच त्रिक़ोणात्मक संघर्ष नजर आया। बांदा नगरपालिका में सपा की साइकिल खूब दौड़ती रही। बहरहाल अध्यक्ष पद के 74 और सदस्य पद के 955 उम्मीदवारों का भाग्य मतपेटियों में बंद हो गया।

जिले में आज सुबह से ही 107 मतदान केंद्र के 278 बूथों में मतदाताओं की लाइन लग गई थी। मतदान की गति सुबह धीमी रही लेकिन धीरे-धीरे मतदान का रफ्तार बढ़ता रहा। गर्मी के कारण दोपहर में फिर मतदान धीमा हुआ।

लू का असर कम होते ही एक बार फिर मतदान में तेजी आई। बांदा नगर पालिका में 76010 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसी तरह अतर्रा नगर पालिका में 22117, नरैनी नगर पंचायत में 9237, मटौंध नगर पंचायत में 5481, बिसंडा में 7282, बबेरू में 13345, ओरन में 4552 और तिंदवारी में 7366 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस तरह जिले के कुल 2,53000 मतदाताओं में से 1,45388 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

सर्वाधिक ओरन में लगभग 72 फ़ीसदी मतदान हुआ। सभी सीटों में कांग्रेस भाजपा और सपा के बीच त्रिकोणीय मुकाबला रहा। लेकिन बांदा नगरपालिका में भाजपा और सपा के बीच आमने सामने की लड़ाई नजर आई। सभी मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण ढंग से मतदान संपन्न होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

यह भी पढ़े - बांदाः दो नगरपालिका व छह नगर पंचायतों के 1029 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला, 2.53 लाख मतदाता करेंगे

                         

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0