बुन्देलखण्ड के दिवारी नृत्य की देश में अलग पहचान, लाठी-डंडों के सहारे होता है हैरत अंगेज कर्तब

बुंदेलखंड की दिवारी और पाई डंडा नृत्य की समूचे देश में अनूठी पहचान है...

बुन्देलखण्ड के दिवारी नृत्य की देश में अलग पहचान, लाठी-डंडों के सहारे होता है हैरत अंगेज कर्तब

जालौन। बुंदेलखंड की दिवारी और पाई डंडा नृत्य की समूचे देश में अनूठी पहचान है। पौराणिक किवदंतियों से जुड़ी धार्मिक परंपराओं के परिवेश में पूरे बुंदेलखंड में दिवाली पर्व पर दिवारी गायन-नृत्य और मौन चराने की अनूठी परंपरा देखती ही बनती है। इस दिन गोवंश की सुरक्षा, संरक्षण, संवर्धन और पालन का संकल्प का कठिन व्रत लिया जाता है।

यह भी पढ़े : छंटने लगा अयोध्या की उदासी का अंधेरा

दिवारी और पाई डंडा नृत्य का एक अद्भुत नजारा बुंदेलखंड की आस्था का केंद्र खजुराहो के मतंगेश्वर मंदिर में देखने को मिलता है। यहां समूचे बुंदेलखंड से लोग यहां दर्शन, नृत्य प्रदर्शन करने के लिए पहुंचते हैं। दिवारी नृत्य में युद्ध कला का प्रदर्शन करते हुए योद्धा अपने प्रतिद्वंदियों पर लाठियों से प्रहार करता है।

यह भी पढ़े : नरक से मुक्ति का मार्ग दीपदान

इस माध्यम से उन्हें युद्ध के लिए ललकारता है। अपने कई प्रतिद्वंदियों द्वारा किये जाने वाले लाठी के प्रहार को रोककर अपनी रक्षा करता है और स्वयं उनपर प्रहार करता है। वहीं पाई डंडा एक प्रकार का युद्ध कौशल ही है। पाई डंडा और दिवारी नृत्य संसार के सभी मार्शल आर्ट्स का जन्मदाता भी माना जाता है।

यह भी पढ़े : अयोध्या : दीपोत्सव को भव्यता देने के लिए घाटों पर बिछाये गये 24 लाख दीए

इस नृत्य की खासियत यह है कि सबके पास मयूर पंख या लाठी होती है। नेकर में घुंघरू और कमर में पट्टा बांधा जाता है। आंखों के इशारों पर लाठी से प्रहार किया जाता है। प्रतिद्वंदी जिमनास्टिक व हैरत अंगेज करतब दिखाते हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0