यूपी मेें अब शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक वीकेंड लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश सरकार ने अब हर शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार प्रातः सात 7 बजे तक कोरोना..

यूपी मेें अब शुक्रवार रात से सोमवार सुबह तक वीकेंड लॉकडाउन

उत्तर प्रदेश सरकार ने अब हर शुक्रवार रात 9 बजे से सोमवार प्रातः सात 7 बजे तक कोरोना कर्फ्यू और साप्ताहिक बंदी का निर्णय लिया है। इस दौरान पूरे उत्तर प्रदेश में फॉगिंग, सैनिटाइजेशन तथा स्वच्छता अभियान चलेगा। अब उत्तर प्रदेश में वीकेंड लॉकडाउन लगाया गया है। प्रदेश अब सप्ताह में दो दिन बंद रहेगा। अब यहां पर आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सब कुछ बंद रहेगा।

यह भी  पढ़ें - सड़क पर आग का गोला बनी रोडवेज बस, यात्रियों ने कूदकर बचाई जान

उन्होने कहा कि कोविड-19 की इस विभीषिका के बीच संयम और धैर्य हमारा सबसे बड़ा हथियार है। प्रत्येक शनिवार और रविवार को प्रदेश में  साप्ताहिक बंदी (कोरोना कर्फ्यू) प्रभावी रहेगा। इसके अतिरिक्त जिन जिलों में 500 से अधिक एक्टिव केस हैं, वहां हर दिन रात्रि 08 बजे से अगले दिन प्रातः 07 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर शेष गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

इस नियम को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।कोरोना कर्फ्यू को सफल बनाने में हर नागरिक का योगदान है। जहां तक जरूरी हो, घर से बाहर न निकलें। पर्व और त्योहार घर पर ही मनाएं। निकलें तो मास्क जरूर लगाएं। सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ न हो। इसे कड़ाई से लागू किया जाए।

यह भी  पढ़ें - घबराना नहीं, बुन्देलखण्ड में कोरोना का रिकवरी रेट अच्छा, ठीक होकर घर जा रहे लोग

महाराष्ट्र, राजस्थान और दिल्ली से प्रवासी जनों की वापसी हो रही है। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता बरते जाते की आवश्यकता है। इन प्रवासी कामगारश्रमिक जनों के सुगमतापूर्ण आवागमन की व्यवस्था की जाए।

यह भी  पढ़ें - यूपी के पांच शहरों में लॉकडाउन के हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0