शस्त्रपूजन के बाद बेदी ने क्यों कहा हर हिंदू को अपने घर में हथियार रखने चाहिए

जिस तरह सभी हिंदू देवी देवताओं के हाथों में शस्त्र हैं उसी तरह हर हिंदू को अपने घर में हथियार रखना चाहिए। यह कथन...

शस्त्रपूजन के बाद बेदी ने क्यों कहा हर हिंदू को अपने घर में हथियार रखने चाहिए
शस्त्रपूजन

बांदा : जिस तरह सभी हिंदू देवी देवताओं के हाथों में शस्त्र हैं उसी तरह हर हिंदू को अपने घर में हथियार रखना चाहिए। यह कथन है विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष चंद्र मोहन बेदी का। जो आज विजयदशमी के उपलक्ष्य में सामूहिक रूप से शस्त्र पूजन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद के अलावा बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी के कार्यकर्ता शामिल हुए। उन्होंने राम लीला मैदान के प्रांगण में सामूहिक रूप से परंपरागत शस्त्र पूजन किया।

यह भी पढ़ें -नगर पालिका परिषद बांदा के चेयरमैन को राज्यपाल ने किया बर्खास्त, चेयरमैन बोले फिर कोर्ट की शरण जाऊंगा

 विजयादशमी के पावन अवसर पर मंगलवार को विश्व हिन्दू परिषद जिला बाँदा के तत्वावधान में बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी जिला बांदा द्वारा रामलीला मैदान प्रांगण (महेश्वरी देवी मंदिर चौक) में सामूहिक भव्य परम्परागत शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस शस्त्र पूजन कार्यक्रम का आरम्भ विश्व हिन्दू परिषद के प्रमुख आचार्यों द्वारा विधिवत मंगलाचरण स्वास्तिवाचन करते हुए सभी अस्त्र शस्त्रो का पंचोपचार पूजन विधि से सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं से शस्त्र पूजन सम्पन्न कराया गया।

यह भी पढ़ें -भाजपा और सपा विधायकों के बीच ग्रीनपार्क में खेला जाएगा मैत्री क्रिकेट मैच

विश्व हिन्दू परिषद जिलाध्यक्ष चन्द्रमोहन बेदी ने अपने संबोधन में सनातन धर्म और संस्कृति के पौराणिक आख्यानों का उल्लेख करते हुए सभी को शास्त्र और शस्त्र में पारंगत होने का आवाहन किया,उन्होंने वर्तमान समय स्थिति और परिस्थितियों के बारे में जानकारी देते हुए सभी को अपने संयम नियमों का पालन करते हुए आत्मरक्षा एवं सामाजिक सुरक्षा के लिए शस्त्र पूजन एवं धारण करने को आमंत्रित किया।

यह भी पढ़ें --बाँदा में दर्दनाक हादसा : प्राइवेट बस ने राहगीर को कुचला, मौके पर हुई मौत

इस दौरान प्रमुख रूप से विभाग मातृशक्ति संयोजिका सुबोधिनी भटनागर ,विभाग संयोजिका दुर्गावाहिनी करुणा रैकवार , विभाग गौरक्षा राजकिशोर तिवारी, विभाग मठ मंदिर प्रमुख शान्तनु जी, जिला संरक्षक डॉ सुरेन्द्र भटनागर ,जिलाअध्यक्ष चन्द्र मोहन बेदी , जिला उपाध्यक्ष प्रकाश त्रिपाठी , जिला उपाध्यक्ष हर्षवर्धन गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष रेखा भटनागर, जिला संगठन मंत्री विवेक , जिला कोषाध्यक्ष रवि मोहन,जिला सहमंत्री रामप्रताप सोनी, जिला धर्म प्रसार विमल ,जिला प्रचार प्रसार प्रमुख राकेश चौरसिया ,नगर मंत्री मनीष मंगल ,बजरंग दल जिला संयोजक अंकित पाण्डेय,जिला सह संयोजक देवराज राजपूत ,विश्राम कुमार धुरिया ,प्रमुख समाज सेवी श्याम मोहन धुरिया ,नगर उपाध्यक्ष सुमित सोनी,अरविंद गुप्ता, महावीर कुशवाहा,सचिन सोनकर,सूरज विश्वकर्मा सहित विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गावाहिनी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like
1
dislike
1
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0