लखनऊ में डीएम और सीएम के बीच हाथापाई क्यों हुई, सूबे में चर्चा जोरों पर ? 

उत्तर प्रदेश की राजनाधी लखनऊ में दो आला अफसरों के बीच विवाद हो गया। जिसने भी सुना, दंग रह गय..

लखनऊ में डीएम और सीएम के बीच हाथापाई क्यों हुई, सूबे में चर्चा जोरों पर ? 
जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश

लखनऊ,

उत्तर प्रदेश की राजनाधी लखनऊ में दो आला अफसरों के बीच विवाद हो गया। जिसने भी सुना, दंग रह गया। दरअसल गुरूवार को सूबे में ये चर्चा आम हुई कि राजधानी लखनऊ के जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश और सिटी मजिस्ट्रेट शशि भूषण राय के बीच जमकर हाथापाई हो गयी है।

हाथापाई ही नहीं बल्कि गाली-गलौज और जूते निकालने की भी नौबत आ गई थी। ऐसी चर्चा जब सोशल मीडिया में फैली तो लोगों का चैंकना लाजिमी था, कि आखिर ऐसा भी क्या हो गया, कि एक जिलाधिकारी और वो भी राजधानी का, उसे अपना आपा खो देना पड़ा। वाकई ये तो हद ही हो गयी थी। 

यह भी पढ़ें - विंध्य कॉरिडोर पूरा होने के बाद पर्यटकों की आएगी भीड़ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

दरअसल जो जानकारी हमें मिली उसके मुताबिक बुधवार को इमामबाड़ा के पास वैक्सीनेशन हो रहा था। जिसका निरीक्षण करने डीएम अभिषेक प्रकाश पहुंचे थे। वहां सिटी मजिस्ट्रेट शशि भूषण राय भी मौजूद थे। जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश इमामबाड़ा में लगाए गए वैक्सीनेशन सेंटर का निरीक्षण करने गए थे, वहां की व्यवस्था में कुछ ऐसा लगा कि जिलाधिकारी अभिषेक प्रकाश अपना आपा खो गए और उन्हें गुस्सा आ गया और डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट को जमकर खरी-खोटी सुनानी शुरू कर दी।

अब क्या था, अपने मातहतों के सामने बेइज्जती होते देख सिटी मजिस्ट्रेट शशि भूषण राय भी अपना आपा खो बैठे। आव देखा न ताव, डीएम अभिषेक प्रकाश से भिड़ गए और उनकी बातों का उन्हीं के लहजे में जवाब देने लगे। चूंकि डीएम साहब, जिनसे उनके नीचे के अधिकारी कभी चूं तक नहीं कर सकते थे, उनके सामने कोई अधिकारी ऐसी हिमाकत करता चला जाये, और रूके न, तो मामला गाली-गलौच तक पहुंचना लाजिमी था।

यह भी पढ़ें - निलंबित स्टेनो पर छेड़खानी और जानमाल की धमकी का मुकदमा दर्ज

हालांकि कुछ लोगों ने बीच-बचाव कर मामले को रफा-दफा कराने की कोशिश भी की। बाद में सिटी मजिस्ट्रेट ने शासन को जिलाधिकारी के खिलाफ एक लिखित शिकायत भी भेजने की बात कही और वो छुट्टी पर चले गए।

पर सुनने में आ रहा है कि जिलाधिकारी इन सब बातों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। एक समाचार पत्र के मुताबिक वो कह रहे हैं कि कोई बात ही नहीं हुई है न ही कोई विवाद हुआ है। हालांकि सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से ताजा अपडेट पता नहीं चल पा रहा है, क्योंकि वो छुट्टी पर गये हैं।

यह भी पढ़ें - कोरोना कर्फ्यू से छूट का मतलब 'लापरवाही' की छूट नहीं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

What's Your Reaction?

like
3
dislike
1
love
2
funny
1
angry
0
sad
0
wow
2