सुरक्षा का संदेश लेकर लखनऊ से बुंदेलखंड तक घूमी महिला बाईकर्स टीम 

सुरक्षा का संदेश लेकर बाइक से बुंदेलखंड के लिए रवाना हुईं पांच महिलाओं  की टीम ने बांदा पहुंचकर जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल से  कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुलाकात की...

सुरक्षा का संदेश लेकर लखनऊ से बुंदेलखंड तक घूमी महिला बाईकर्स टीम 

 बांदा,

सुरक्षा का संदेश लेकर बाइक से बुंदेलखंड के लिए रवाना हुईं पांच महिलाओं  की टीम ने बांदा पहुंचकर जिलाधिकारी बांदा श्रीमती दुर्गा शक्ति नागपाल से  कलेक्ट्रेट कार्यालय में मुलाकात की। टीम के सदस्यों ने बुंदेलखंड के साथ जनपद बांदा के भूरागढ़ और कालिंजर किले का भ्रमण किया तथा अपने अनुभव से अवगत कराया। जिलाधिकारी  ने टीम के साहस की सराहना की तथा उत्साहित भी किया। यह भी बताया कि जनपद बांदा पर्यटन की दृष्टि से सुरक्षित है। महिला यात्रियों के लिए पर्यटन में जोखिम नहीं है। पर्यटन का और अधिक विकास होगा। यहां पर कई ऐसे ऐतिहासिक धरोहर हैं ।

यह भी पढ़ें-अखिलेश यादव के काफिले में शामिल दो लग्जरी गाड़ी में सवार थे शातिर चोर

इस बाईकर्स टीम में प्रतिभाग करने वाली स्वाती के साथ भ्रमण करने वाली श्वेता, समृद्धि, फिजा फातिमा और प्रिया जिलाधिकारी से मिलकर अति उत्साहित हुई। जिलाधिकारी ने टीम को उनके अगले चरण के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इन्हे ’प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम ने रवाना किया था। झांसी से ललितपुर, महोबा, बांदा व चित्रकूट में महिलाओं से मुलाकात कर पर्यटन के लिए उत्साहित किया। इस सम्बन्ध में प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति मुकेश कुमार मेश्राम का कहना है कि लखनऊ से बुंदेलखंड तक करीब 320 किलोमीटर तक महिलाएं बाइक से भ्रमण करेंगी तो लोगों को पता चलेगा कि उत्तर प्रदेश पूरी तरह सुरक्षित है और वहां कानून का राज है, पर्यटन में जोखिम नहीं है। खासकर बुंदेलखंड में पर्यटन का और विकास होगा। क्योंकि यहां कई ऐसे ऐतिहासिक धरोहर हैं जो शायद दुनिया में कहीं और नहीं मिलेंगे। 

यह भी पढ़ें-अयोध्या से चित्रकूट के लिए मिली पहली ट्रेन,प्रयागराज जंक्शन अब पराया

 
बाइक से भ्रमण करने वाली स्वाती सिंह नव्या ने कहा कि हम चाहते हैं कि नारी सशक्त हो। यूपी में कानून व्यवस्था चुस्त दुरुस्त है। यहां हर आदमी सुरक्षित है चाहे वह जंगल में ही क्यों न हो। इसके बावजूद कुछ लोगों में झिझक है। इसी झिझक को खत्म करने के लिए हम लोग बाइक से भ्रमण पर निकले हैं। ताकि लोग निडर होकर घर से निकलें और पर्यटन करें। पर्यटन क्षेत्र में संभावनाओं का भी लाभ उठाएं। स्वाती के साथ भ्रमण करने वाली श्वेता, समृद्धि, फिजा फातिमा और प्रिया ने भी  विचार व्यक्त किए। 

यह भी पढ़ें-बांदा में अखिलेश ने क्यों कहा, बुलडोजर में दिमाग नहीं होता, स्टेरिंग होती है
महिला बाइकर्स के बुंदेलखंड भ्रमण से लौटने के बाद पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह स्वागत करेंगे। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी चित्रकूट मंडल अनुपम श्रीवास्तव का कहना है कि बुंदेलखंड में महिलाओं के बाइक भ्रमण का विश्व तक संदेश जाएगा। लोगों को पता चलेगा कि यूपी में पर्यटन पूरी तरह सुरक्षित है। इससे प्रदेश को विश्वस्तरीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के प्रयास को बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें-इस वजह से बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे में घट रही है वाहनों की संख्या

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0