भाजपा कार्यालय में सांसद विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने हीराबेन मोदी को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित शोक सभा में भाजपा...

भाजपा कार्यालय में सांसद विधायक सहित कार्यकर्ताओं ने हीराबेन मोदी को किया नमन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन पर जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित शोक सभा में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा 2 मिनट का मौन धारण करते हुए उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया गया।

यह भी पढ़ें - बुंदेलखंड बनेगा वाइल्ड लाइफ टूरिज्म का हब, चित्रकूट में टाइगर रिज़र्व, झांसी में एनिमल सफारी

शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां हीराबेन मोदी के निधन की खबर के बाद जिला भाजपा कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई जहां सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों द्वारा उन्हें पुष्पांजलि दी गई वहीं 2 मिनट का मौन रख उनकी आत्मा को शांति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर जिला भाजपा कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला भाजपा संयोजक संजय सिंह ने कहा की मां का निधन मोदी जी के लिए अश्विनी तथा अपूरणीय है। मां का स्थान कोई नहीं ले सकता। वे उस त्रिमूर्ति की अनुभूति थी, जिसमें एक निष्काम कर्मयोगी का प्रतीक और मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध जीवन समाहित रहा है। उनके 100 वर्षों में तपस्या, प्रेरणा, सहजता व शालीनता के दर्शन होते हैं।

यह भी पढ़ें - पन्ना टाइगर रिजर्व में सैलानियों ने देखा ऐसा नजारा, सभी रोमांचित हो उठे

इस अवसर पर सांसद आरके सिंह पटेल, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष किसान मोर्चा बालमुकुंद शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष अखिलेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ भाजपा नेता बलराम सिंह कछवाह, जिला महामंत्री अखिलेश नाथ दीक्षित, विवेकानंद गुप्ता तथा कल्लू सिंह राजपूत, उत्तम सक्सेना, ममता मिश्रा, जागृति वर्मा, धर्मेंद्र त्रिपाठी, संतु गुप्ता, द्वारका सोनी, आनंदी साहू आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें - किसान का शव बोरवेल से निकालने को एसडीआरएफ ने शुरू किया रेस्क्यू, बना रहें है सुरंग

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
1
funny
1
angry
0
sad
0
wow
1