महिला दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

8 मार्च को सम्पूर्ण विश्व मे राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है उसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में...

महिला दिवस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन

महिलाओं को बताए उनके अधिकार

जहां नारियों का सम्मान होता वहीं सभी देवता विराजते हैं- सुमन मिश्रा

दमोह। 8 मार्च को सम्पूर्ण विश्व मे राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है उसी क्रम में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था बुन्देलखंड नव निर्माण संगठन एवं युवा जन कल्याण समिति द्वारा नगर के बजरिया वार्ड मानस पाठ के महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमे जिलाध्यक्ष निधि तिवारी ने कहा कि महिलाएं पुरूषों के बराबर ही नहीं बल्कि उनसे कहीं आगे हैं। वैसे तो महिलाएं स्वयं काफी सशक्त हैं लेकिन आज के इस कार्यक्रम से महिलाओं में और जागरूकता आएगी।

यह भी पढ़े : यूपी के दो पूर्व मंत्रियों को फिर से एमएलसी बनायेगी भाजपा

उन्होंने कहा कि यदि एक बालिका पढ़ लिख लेती है तो वह अपने परिवार का ही नहीं संपूर्ण समाज का भला करती है बीएसडव्लू की छात्रा कविता सिंघई ने कहा कि आज हमारे सामने बहुत सारी चुनौतियां हैं जिसमें सबसे बड़ी लिंगानुपात है। इसे बराबर करने में प्रत्येक महिला एवं पुरूष की बराबर भागीदारी है। महिलाओं के प्रति समाज में अच्छी सोच बनाने के लिए आवश्यक है कि महिलाओं की सफलता की कहानियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। हमारे देश में आदिकाल से ही नारी शक्ति को पूजनीय माना गया है।

यह भी पढ़े : भोपाल : मंत्रालय भवन की तीसरी मंजिल पर लगी आग, 5 कर्मचारी फंसे

जिला उपाध्यक्ष सुमन मिश्रा ने कहा कि हमारे शास्त्रों में कहा गया है  जहां नारियों का सम्मान होता वहीं सभी देवता विराजते हैं। आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन गई हैं। हर क्षेत्र में वह मिसाल कायम कर रही हैं। नारी सशक्तिकरण से ही राष्ट्र की उन्नति संभव है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0