हमीरपुर में यमुना नदी लाल निशान से दो मीटर पार, शहर के अंदर घुसा बाढ़ का पानी, कई घर घिरे

हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदियों के लाल निशान पार कर जाने से यहां शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया..

हमीरपुर में यमुना नदी लाल निशान से दो मीटर पार, शहर के अंदर घुसा बाढ़ का पानी, कई घर घिरे
हमीरपुर में यमुना नदी लाल निशान से दो मीटर पार..

दर्जनों गांव भी बाढ़ के पानी में घिरे, गरीबों ने सड़क पर डेरा डाला

हमीरपुर जिले में यमुना और बेतवा नदियों के लाल निशान पार कर जाने से यहां शुक्रवार को जिला मुख्यालय के अंदर बाढ़ का पानी घुस गया है वहीं दर्जनों मकान भी पानी से घिर गए है। एक दर्जन मार्ग भी बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए जबकि कई गांव भी बाढ़ के पानी में चारों ओर से घिर गए है। दर्जनों लोगों ने अब सड़क पर डेरा जमाया है।

डीएम और एसपी सहित कई अधिकारियों ने बाढ़ग्रस्त इलाकों को दौरा किया साथ ही सिंचाई विभाग के बड़े अभियंताओं ने भी यहां कई इलाकों का निरीक्षण किया है। शहर के अंदर बड़े रिहायशी इलाके में बाढ़ का पानी रोकने के लिए कर्मचारी लगाए गए है।

कोटा बैराज से लाखों क्यूसेक पानी यमुना नदी में छोड़े जाने से जहां यहां यमुना नदी आज शाम खतरे के निशान से दो मीटर पार कर गई है वहीं बेतवा नदी भी माताटीला बांध से करीब 02 लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के कारण लाल निशान पार हो गई है।

यह भी पढ़ें - यमुना, बेतवा नदियां उफनाने से हमीरपुर शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसा

बेतवा नदी के लाल निशान पार होने से तटवर्ती इलाकों में हड़कंप, कटान भी जारी

यहां हमीरपुर शहर के अंदर कई मुहल्लों में बाढ़ का पानी घुस गया है। पुराना जमुना घाट में ही दर्जनों मकान बाढ़ के पानी से घिर गए है। जबकि पुराना बेतवा घाट में भी बड़ी तादाद में मकानों के अंदर बाढ़ का पानी भर गया है। शहर से लगे ब्रम्हा का डेरा सहित कई इलाके बाढ़ के पानी से घिर चुके है।

मेरापुर के आगे राम राम का डेरा, चूरामन डेरा, भोला का डेरा, डिग्गी में भी बाढ़ का पानी घर गया है। दर्जनों मकानों में रह रहे लोग गृहस्थी की सामान बांधकर सड़क पर आ गए है। बेतवा नदी के उफनाने से टिकरौली मार्ग बंद हो गया है। कुछेछा के पास राठ तिराहे के पास कई मकान बाढ़ के पानी से जलमग्न हो गए है। कुरारा क्षेत्र में पारा कंडौर मार्ग पर भी पानी भर जाने से लोगों का आवागमन ठप हो गया है।

यह भी पढ़ें - यमुना नदी के उफनाने से दो जनपदों का सम्पर्क मार्ग हुआ बंद

डीएम ज्ञानेश्वर त्रिपाठी, एसपी कमलेश दीक्षित, एडीएम विनय प्रकाश श्रीवास्तव, एसडीएम सदर संजय मीणा सहित मौदहा बांध निर्माण खंड के अभियंताओं ने बाढग़्रस्त इलाकों का दौरा कर लोगों को सतर्क रहने को कहा है। इस समय यमुना नदी का जलस्तर 105.500 मीटर तथा बेतवा नदी का जलस्तर 104.780 पार हो गया है। प्रशासन निचले इलाकों में बसे लोगों को सुरक्षित जगह जाने के लिए मुनादी भी कराई है।

कुरारा के पारा गांव से कण्डोर गांव को जाने वाली पक्की सड़क के बीच मे बने रपटा में बेतवा नदी का पानी आ जाने से आवागमन बन्द हो गया है। वही रपटा के ऊपर से पानी बह रहा है। क्षेत्र के पारा गाँव से कण्डोर गांव जाने वाले रास्ते मे रपटा बना हुआ है। इस रास्ते से कुरारा से कण्डोर जाने वाले लोग आते जाते है।

इस समय बेतवा नदी में बाढ़ का पानी आ जाने से रपटा पूरी तरह डूब गया है। तथा दोनो गांवों का आवागमन बन्द हो गया है। गांव निवासी मोहन सिंह ने बताया कि गांव के यज्ञ शाला मैदान में भी पानी भर गया है। इसके आसपास बस्ती में लोगो को बाढ़ का खतरा दिखाई दे रहा है।

यह भी पढ़ें - लगातार बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर, किनारे बसे लोगों में खलबली, सिंचाई विभाग की टीमें अलर्ट

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
1
wow
1