मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, विश्वनाथ धाम का किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकार के साढ़े चार साल पूरा होने पर रविवार देर शाम श्री काशी विश्वनाथ दरबार..

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी, विश्वनाथ धाम का किया निरीक्षण
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी..

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकार के साढ़े चार साल पूरा होने पर रविवार देर शाम श्री काशी विश्वनाथ दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान मुख्यमंत्री ने बाबा विश्वनाथ का षोडशोपचार पूजन किया। पूजन के पश्चात उन्होंने श्री काशी विश्वनाथ धाम में चल रहे कार्यों का जायजा लिया।

इस मौके पर मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्यो की जानकारी दी और बताया कि लगभग 75 फीसद कार्य पूरा हो चुका है। फिनिशिंग का कार्य तेजी से चल रहा है। प्रदेश के धर्मार्थ कार्य मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने मुख्यमंत्री को बताया कि मंदिर परिसर के प्रवेश द्वारों का काम पूर्ण होने को है।

यह भी पढ़ें - मुख्यमंत्री योगी ने कानपुर-आगरा मेट्रो की प्रथम प्रोटोटाइप ट्रेन का वर्चुअल अनावरण किया

इसके बाद मुख्यमंत्री मंदिर परिसर से नंदी हाल होते हुए पश्चिमी प्रवेश द्वार की तरफ गए और वहां से बनने वाले भव्य प्रवेश द्वार को देखा। प्रवेश द्वार की ऊंचाई और उसकी भव्यता को देख मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉरिडोर के आकर्षण का सबसे बड़ा केंद्र बनेगा।

मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सुनील कुमार वर्मा से मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधाओं और उनकी सुरक्षा को ध्यान देते हुए निर्माण कार्य कराया जाए। इस दौरान अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी निखिलेश कुमार मिश्रा, डिप्टी कलेक्टर विनोद कुमार सिंह, विशेष कार्य अधिकारी उमेश कुमार सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे। दर्शन पूजन के बाद मुख्यमंत्री रात्रि विश्राम के लिए सर्किट हाउस रवाना हो गये।

यह भी पढ़ें - उप्र : योगी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत उप्र में अपराध में आयी कमी

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1