आपने भाजपा को आशीर्वाद दिया, इसलिए हो रहा प्रदेश और बुंदेलखंड का विकास : स्वतंत्रदेव सिंह

मध्यप्रदेश 2003 से एक पिछड़ा हुआ राज्य था...

आपने भाजपा को आशीर्वाद दिया, इसलिए हो रहा प्रदेश और बुंदेलखंड का विकास : स्वतंत्रदेव सिंह

टीकमगढ़। मध्यप्रदेश 2003 से एक पिछड़ा हुआ राज्य था। इसके बाद आप सभी ने भाजपा को अपना आशीर्वाद दिया, पार्टी के पक्ष में मतदान किया। इसके फलस्वरूप मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार बनी, जिसके बाद मध्यप्रदेश और बुंदेलखंड विकास की ओर आगे बढ़े हैं। मैं एक कार्यकर्ता के रूप में आपसे यह आग्रह करने आया हूं कि भाजपा पर अपना आशीर्वाद बनाए रखें, ताकि देश और प्रदेश विकास के रास्ते पर आगे बढ़ते रहें।

यह भी पढ़े : मप्रः भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में आज वरिष्ठ नेता होंगे शामिल

यह बात उत्तरप्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह ने गुरुवार को भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान बलदेवगढ़, खरगापुर, पलेरा, चंदेरा में आयोजित जनसभाओं, रथ सभाओं को संबोधित करते हुए कही। सभाओं को प्रदेश सरकार के मंत्री राजेंद्र शुक्ला एवं प्रद्युम्न सिंह ने भी संबोधित किया।

भाजपा ने प्रदेश को आगे बढ़ाया, मोदी बढ़ा रहे देश का मान

स्वतंत्रदेव सिंह ने कहा कि 2003 में आपने कांग्रेस को उसके पापों की सजा दी, जिसके बाद 2003 में बुंदेलखंड की बेटी उमा भारती मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री बनी। उसके बाद से भाजपा की सरकारें लगातार बुंदेलखंड और मध्यप्रदेश का विकास कर रही हैं। पहले बुंदेलखंड पिछड़े क्षेत्र के रूप में जाना जाता था, लेकिन अब उसकी अलग पहचान बन गई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार आजादी के अमृतकाल में भारत को विश्वगुरु के आसन पर प्रतिष्ठित करने के लिए तेजी से कदम बढ़ा रही है। देश पहले से ज्यादा सुरक्षित और शक्तिशाली हुआ है। जी-20 सम्मेलन के दौरान सारी दुनिया ने वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव को महसूस किया है। प्रधानमंत्री मोदी की सरकार ने दुनिया में भारत का मान-सम्मान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि मध्य्रपदेश विकास के रास्ते पर बढ़ता रहे और दुनिया में भारत का मान-सम्मान बना रहे, इसके लिए भाजपा को अपना आशीर्वाद दें।

यह भी पढ़े : प्रधानमंत्री मोदी 25 सितम्बर को आएंगे भोपाल, मुख्यमंत्री ने की तैयारियों की समीक्षा

भाजपा जो कहती है, वो करती है यही हमारी पहचानः राजेन्द्र शुक्ला

प्रदेश के जनसंपर्क मंत्री राजेंद्र शुक्ला ने कहा कि कोरोना का वह कठिन समय याद आ रहा है जब हमारी सरकार ने देश-प्रदेश की जनता के लिए काम किया। बिना भेदभाव के देश के सभी नागरिकों का हमारी सरकार ने ख़्याल रखा। कांग्रेस के शासन काल में बीमारियों के टीके आने में सालों लग जाते थे और उसके बाद भी लोग टीका लगवाने से डरते थे। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर जब लोग टीके लगवाने लगे, तब कांग्रेसियों ने देश-प्रदेश की जनता को भड़काने का काम किया। खुद कांग्रेसी छिपकर टीका लगवाते थे और आम जनता में भ्रम और डर फैलाते थे। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार जो कहती है सो करती है यही हमारी पहचान है।

यह भी पढ़े : खजुराहो में जी-20 समिट गुरुवार से, दुल्हन की तरह सजी विश्व पर्यटन नगरी

भाजपा की सरकार ने किए असंभव लगने वाले कामः प्रद्युम्न सिंह

सभा में मंत्री प्रद्युम्न सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के आने के पहले लोगों को यह मुश्किल लगने लगा था कि अयोध्या में कभी राम लला का मंदिर बनेगा। हालांकि भाजपा के एजेंडे में हमेशा से राम मंदिर निर्माण शामिल था, लेकिन कांग्रेस की सरकार व कांग्रेसी तुष्टिकरण की राजनीति के चलते राम मंदिर का निर्माण कठिन लगने लगा था। अब मंदिर का निर्माण पूरा होने को है। आप जनवरी 2024 के बाद अयोध्या जाएंगे, तो भगवान श्रीराम के दर्शन कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराने पर रोक थी। कोई वहां तिरंगा फहराना तो दूर तिरंगे की बात करने से भी डरते थे। लेकिन मोदी सरकार ने धारा 370 हटा दी और लाल चौक में ही तिरंगा फहरा दिया। उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने वाले जो लोग कल तक लाल चौक जाने से डरते थे, अब वो यात्राएं निकाल रहे हैं।

हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0