देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर ससुरालियों ने ली बहू की जान

दीपावली की रात जब घर के लोग दीपावली मनाने में व्यस्त थे। उसी समय देवर ने भाभी को हवस..

देवर ने की दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर ससुरालियों ने ली बहू की जान

दीपावली की रात जब घर के लोग दीपावली मनाने में व्यस्त थे। उसी समय देवर ने भाभी को हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। इस पर बहू ने सास से शिकायत की, सास ने उल्टा बहू पर दबाव बनाया। कहा घर की बात बाहर नहीं जानी चाहिए, लेकिन बहू देवर को सजा दिलाना चाहती थी। दूसरे दिन बहू मरणासन्न हालत में मिली। इस पर मृतका के भाई ने बुधवार को थाने में दी तहरीर दी है।

यह भी पढ़ें - नहर की जमीन पर कब्जा करने वालों को दी गई नोटिस, 2 दिन में कब्जा न हटाने पर चलेगा बुलडोजर

मृतका के भाई शिवसागर निषाद निवासी कोर्रा थाना ललौली जनपद फतेहपुर ने आज बुधवार शाम लगभग 7 बजे पैलानी थाना में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी सगी बहन सियाजानकी की शादी पैलानी डेरा के बदलूराम निषाद के साथ में 24 मई 2013 में हुई थी। शिवसागर निषाद ने बताया कि बीते 24 अक्टूबर को रामशरन निषाद पुत्र सिद्धगोपाल ने उसी दिन सुबह तकरीबन 10 बजे जब सभी लोग त्यौहार मनाने में व्यस्त थे। 

तभी मौका पाकर रामशरन ने गलत इरादे से मृतका को पकड़ा व इसके साथ छेड़छाड़ की। जिसका विरोध करते हुए सिया जानकी चिल्लायी, जिसकी आवाज सुनकर उसकी सास मिठानिया मौके पर पहुंची। इसके बाद सिया जानकी ने सारी घटना अपनी सास को बताई। तब सास मिठानिया ने गाली-गलौज देते हुई उल्टा दबाव बनाया और कहा यदि ये बात घर से बाहर किसी को बता तो मैं तुम्हें जान से मार दूंगी। सास ने यह भी कहा कि अगर यह बात बाहर गई तो लड़के की शादी में अड़चन आएगी।

यह भी पढ़ें - दलहन उत्पादन में उत्तर प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में जुटी योगी सरकार

पीड़िता ने सारी घटना की जानकारी उसी दिन एक बजे फोन करके छोटी बहन रामजानकी को दी और कहा कि उसकी जान को खतरा है। सीयाजानकी के भाई ने आरोप लगाया है कि अगले दिन 25 अक्टूबर को सुबह ही बहन सियाजानकी बेहोसी की हालत में पड़ी मिली, जिसके बाद उसको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें - आईआईटी कानपुर परिसर में तेंदुए की तलाश में लगी है तीन टीमें

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
1
wow
0