बाँदा : निकाह के 5 दिन पहले ही युवक की संदिग्धावस्था में मौत से मचा हड़कंप

घर में 5 दिन बाद निकाह को लेकर परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। रिश्तेदार भी आ रहे थे। तभी अचानक दूल्हा बनने से पहले ही युवक की..

बाँदा : निकाह के 5 दिन पहले ही युवक की संदिग्धावस्था में मौत से मचा हड़कंप
फाइल फोटो

घर में 5 दिन बाद निकाह को लेकर परिवार के लोग तैयारी में जुटे थे। रिश्तेदार भी आ रहे थे। तभी अचानक दूल्हा बनने से पहले ही युवक की संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने से परिजनों में हड़कंप मच गया।परिजन इकलौते पुत्र की मौत से सदमे में हैं। घटना बदौसा थाना क्षेत्र के भुसासी गांव की है। थाना क्षेत्र के भुसासी गांव का रहने वाला युवक अरमान खान (27)पुत्र  अब्दुल अजीम ने शुक्रवार की रात अपने परिजनों के साथ खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया था।

सवेरे जब वह सोकर नहीं उठा तो परिजन उसे कमरे में जगाने पहुंचे तो वह बेहोशी हालत में मिला। परिजन उसे फौरन सीएससी अतर्रा में ले गए और डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टरों ने देखते ही युवक को मृत घोषित कर दिया। युवक की अचानक संदिग्ध अवस्था में मौत हो जाने की खबर से परिजनों में हड़कंप मच गया। पूरे परिवार का रो रो कर बुरा हाल है। इस बारे में परिजनों ने बताया कि मृतक की बारात 27 फरवरी को जानी थी इसके लिए घर में तैयारी चल रही थी। मृतक अपने पिता की इकलौता संतान है।

यह भी पढ़ें - मां की हत्या करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी का दावा

यह भी पढ़ें - बाँदा : दुष्कर्म के बाद अनुसूचित जाति की नाबालिग हुई गर्भवती, मुकदमा हुआ दर्ज

यह भी पढ़ें - बाँदा में 7.50 लाख कीमत की 75 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर पकड़ा गया

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
2