हमीरपुर : 124 किसानों को मिला समर्थन मूल्य का लाभ 590 एमटी हुई धान की खरीद

जनपद में समर्थन मूल्य पर अब धान खरीद के अभियान ने रफ्तार पकड़ी है, सोमवार तक तीन क्रय केन्द्रों में 590 एमटी धान की खरीद हुयी है..

हमीरपुर : 124 किसानों को मिला समर्थन मूल्य का लाभ 590 एमटी हुई धान की खरीद

  • किसानों की सुविधा के लिये एक और क्रय केन्द्र संचालित
जनपद में समर्थन मूल्य पर अब धान खरीद के अभियान ने रफ्तार पकड़ी है। सोमवार तक तीन क्रय केन्द्रों में 590 एमटी धान की खरीद हुयी है वहीं 124 किसानों को 87.45 लाख रुपये का भुगतान भी किया गया है। 
जिला खाद्य विपणन अधिकारी बृजेश कुमार यादव ने आज शाम यहां बताया कि जिले के सुमेरपुर, राठ व कुरारा में संचालित क्रय केन्द्रों में धान खरीद जारी है। अभी तक 124 किसानों को समर्थन मूल्य का लाभ मिला है। सुमेरपुर क्रय केन्द्र में ही अब तक 74 किसानों ने 345.800 एमटी धान समर्थन मूल्य पर बेचा हैै जबकि राठ क्रय केन्द्र में 50 किसानों ने 244.200 एमटी धान बेचा है।
उन्होंने बताया कि जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी के निर्देश पर कुरारा मंडी में दो दिन पहले एक नया क्रय केन्द्र संचालित किया गया है। इस केन्द्र में आज पारा गांव निवासी श्रीप्रकाश भारतीय ने समर्थन मूल्य पर 38 कुंतल धान बेचा है। उन्होंने बताया कि किसानों की सुविधा के लिये ही कुरारा मंडी में क्रय केन्द्र खोला गया है।
हिन्दुस्थान समाचार

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0