इनमें से कोई उत्कृष्ट कार्य किया हो तो, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए कर सकते हैं आवेदन

बांदा, वित्त वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं..

इनमें से कोई उत्कृष्ट कार्य किया हो तो, उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए कर सकते हैं आवेदन
फाइल फोटो

बांदा, वित्त वर्ष 2022 में उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान के लिए नामांकन आमंत्रित किए जाते हैं। उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान का उद्देश्य उत्तर प्रदेश में ऐसे ख्याति प्राप्त महानुभाव जिन्होंने विभिन्न विधाओं एवं कार्य क्षेत्रों में संस्कृति विज्ञान तथा प्रौद्योगिकी क्षेत्र में अपने व्यक्तिगत प्रयासों से उत्कृष्टता के आयाम स्थापित करते हुए राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर गौरव हासिल किया हो, ऐसे व्यक्तियों को उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान से अलंकृत किया जाना है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट के पर्यटन विकास के लिए यूपी सरकार ने खोला खजाना

यह जानकारी संस्कृत निदेशालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निदेशक ने  देते हुए बताया है कि उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान शास्त्रीय संगीत लोक संगीत गायन वादन नृत्य एवं ललित कलाएं नाट्य विधाएं फिल्म तथा समाज सेवा समाज कल्याण युवा कल्याण महिला कल्याण एवं दिव्यांग कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो। कृषि उद्यान दुग्ध विकास, गौ सेवा, पशुपालन, वन एवं वन्य जीव तथा पर्यावरण संरक्षण आदि क्षेत्र में या उद्यमिता कौशल, विकास, रोजगार सृजन, शिक्षा, साहित्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में विशिष्ट योगदान  किया हो। 

उन्होंने बताया कि गौरव पुरस्कार प्राप्त करने हेतु उत्तर प्रदेश का मूल निवासी हो, विभिन्न विधाओं कार्य क्षेत्रों में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के ख्याति प्राप्त महानुभाव, जिन्होंने अपनी प्रतिभा दीर्घ साधना के आधार पर श्रेष्ठ उपलब्धि प्राप्त की हो तथा जिन्होंने देश एवं विदेश में उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया हो और राज्य सरकार अब भारत सरकार से पूर्व में किसी अन्य राष्ट्रीय एवं राज्य पुरस्कार अथवा सम्मान प्राप्त नहीं किया हो ऐसे महानुभाव गौरव पुरस्कार हेतु आवेदन 15 अक्टूबर 2022 तक ऑफलाइन एवं ऑनलाइन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें - बांदाः विद्युत विभाग की लापरवाही से बीए के छात्र की दर्दनाक मौत

यह भी पढ़ें - साइबर अपराधों से बचने तथा गोपनीय जानकारी न देने के संबंध में किया गया जागरूक

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
2
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0