लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील कमेंट करने वाला अधेड़ गिरफ्तार

पुलिस ने एक शोहदे को गिरफ्तार किया है, यह आरोपी लड़कियों और महिलाओं के सामने अभद्रता कर रहा..

लड़कियों और महिलाओं को देखकर अश्लील कमेंट करने वाला अधेड़ गिरफ्तार
अधेड़ गिरफ्तार

पुलिस ने एक शोहदे को गिरफ्तार किया है। यह आरोपी लड़कियों और महिलाओं के सामने अभद्रता कर रहा था। दरअसल, अधेड़ उम्र का आरोपी तालाब किनारे खड़ा होकर लड़कियों और महिलाओं को देखकर आपत्तिजनक कमेंट कर रहा था, उसी दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने मौके से आरोपी को पकड़कर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।

यह भी पढ़ें - बांदाः विद्युत विभाग की लापरवाही से बीए के छात्र की दर्दनाक मौत

जानकारी के अनुसार, यह मामला मटौंध थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि गश्त के दौरान जानकारी हुई कि बुझी तालाब की तरफ जाने वाले तिराहे पर एक 50 वर्षीय व्यक्ति सलीम पुत्र हासिम लड़कियों और औरतों को देखकर अश्लील हरकतें कर रहा था। आरोपी आपत्तिजनक कमेंट करते हुए महिलाओं के साथ अभद्रता कर रहा था।

पुलिस का कहना है कि आरोपी चलो तालाब किनारे आज का मौसम बड़ा सुहावना है, तालाब किनारे इसका आनंद लें..कहते हुए महिलाओं व लड़कियों के साथ अभद्रता कर रहा था। आरोपी की इस हरकत पर वहां से गुजरने वाली महिलाएं असहज महसूस कर रही थीं। इस मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें - मध्य प्रदेश के सागर सहित बुंदेलखंड के इन जिलों में फिर तेज बारिश के आसार

यह भी पढ़ें - नहीं रहे धरती पुत्र मुलायम सिंह, उत्तर प्रदेश में तीन दिन का राजकीय शोक

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0