यमुना, बेतवा नदियां उफनाने से हमीरपुर शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसा

चंबल नदी से लगातार पानी आने से यहां हमीरपुर में गुरुवार को यमुना नदी खतरे का निशान पार कर गई है। आज शाम इस नदी का जलस्तर..

यमुना, बेतवा नदियां उफनाने से हमीरपुर शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसा
हमीरपुर शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसा..

  • शुक्रवार को तड़के तीन बजे यमुना नदी का जलस्तर 105.00 मीटर पार होने का एलर्ट

चंबल नदी से लगातार पानी आने से यहां हमीरपुर में गुरुवार को यमुना नदी खतरे का निशान पार कर गई है। आज शाम इस नदी का जलस्तर 104.28 मीटर पार हो गया है। वहीं बेतवा नदी भी 103.5 मीटर ऊपर बह रही है।

यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढऩे के कारण बाढ़ का पानी शहर के पुराना बेतवा घाट, जमुना घाट व वन विभाग के पास भर गया है जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। कई लोगों ने बाढ़ के खतरे को देखते हुए मकान खाली कर ऊंचाई वाले स्थानों पर जाने को मजबूर हुए है। सात घंटे बाद यमुना नदी का जलस्तर 105.00 मीटर पार करने का अब एलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें - लगातार बढ़ रहा है यमुना का जलस्तर, किनारे बसे लोगों में खलबली, सिंचाई विभाग की टीमें अलर्ट

  • शहर में कई इलाके के पास बाढ़ का पानी आ जाने से लोगों में हड़कंप, बाढ़ चौकियां एलर्ट

मौदहा बांध निर्माण खंड हमीरपुर के सहायक अभियंता सरजीत वर्मा ने आज शाम बताया कि चंबल नदी से डिस्चार्ज किया गया पानी अभी भी यहां यमुना नदी में पास हो रहा है। इससे यह नदी अब खतरे के निशान को पार कर गई है। इस समय यमुना नदी का जलस्तर 104.28 मीटर है वहीं बेतवा नदी भी 103.5 मीटर ऊपर बह रही है।

हमीरपुर शहर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी घुसा..

बताया कि शुक्रवार को तड़के तीन बजे तक यमुना नदी का जलस्तर 105.00 मीटर पार करने का एलर्ट केन्द्रीय जलायोग ने किया है। इधर शहर के पुराना बेतवा घाट, पुराना जमुना घाट, डिग्गी के पास निचले इलाकों में बाढ़ का पानी भर गया है। मेरापुर के पास यमुना नदी के उफनाने से कई मजरे बाढ़ के पानी से घिरते जा रहे है।

यह भी पढ़ें - चित्रकूट मन्दाकिनी का रौद्र रुप : गांवों का सम्पर्क टूटा, यूपी-एमपी सीमा पर वाहन फंसे

बेतवा नदी पार राठ रोड पर कई मकान बाढ़ के पानी से घिर गए है। नदी किनारे हमीरपुर शहर से जुड़े मेरापुर, भिलांवा, जरैली मड़ईयां, केसरिया का डेरा, भोला का डेरा, रमेड़ी डांडा, डिग्गी, ब्रम्हा का डेरा, सिडऱा, पारा ओझी, कारीमाटी एवं टिकरौली सहित अन्य गांव बाढ़ से प्रभावित हो सकते है।

जिलाधिकारी ज्ञानेश्वर त्रिपाठी व पुलिस अधीक्षक कमलेश दीक्षित ने आज बाढ़ को देखते हुए कई स्थानों का दौरा किया है। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। बाढ़ से निपटने की तैयारियां पूरी है। राहत शिविर भी राजकीय डिग्गी कालेज कुछेछा में शुरू कर दिया गया है। फिर भी सभी लोग सतर्क रहे और नदियों के आसपास किसी भी दशा में जाये।

यह भी पढ़ें - हमीरपुर : तेज बारिश से मकान गिरा, कई मेवशी की हुई मौत

हि.स

What's Your Reaction?

like
2
dislike
0
love
1
funny
1
angry
0
sad
0
wow
1