देवी पंडाल में पुजारी पर हमला, फायरिंग से देवी भक्तों में भगदड़

हमीरपुर जिले में नवदुर्गा महोत्सव के देवी पंडाल में गुजरात के हिस्ट्रीशीटर अपराधी समेत आधा दर्जन दबंगों ने धारदार हथियार और असलहे..

देवी पंडाल में पुजारी पर हमला, फायरिंग से देवी भक्तों में भगदड़
फाइल फोटो

हमीरपुर जिले में नवदुर्गा महोत्सव के देवी पंडाल में गुजरात के हिस्ट्रीशीटर अपराधी समेत आधा दर्जन दबंगों ने धारदार हथियार और असलहे से लैस होकर धावा बोल दिया। पंडाल के पुजारी को पहले तो कुल्हाड़ी से हमला कर घायल किया, फिर फायरिंग कर दी। गोली लगने से पुजारी घायल हो गए। घटना से देवी भक्तों में भगदड़ मच गई। देवी पंडाल कमेटी के लोगों ने आनन-फानन घायल को इलाज के लिए सरकारी हास्पिटल में भर्ती कराया है। 

यह भी पढ़ें - बाँदा : प्रेम प्रसंग के चलते बहू ने प्रेमी के साथ मिलकर सास की हत्या कर दी, दोनों गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, हमीरपुर जिले के जरिया थाना क्षेत्र के खेड़ा शिलाजीत गांव में नवदुर्गा महोत्सव पर देवी प्रतिमा स्थापित की गई है। देवी पंडाल में सुरेश (25) पुत्र जगत सिंह देवी पंडाल में रहकर मां की पूजा और आरती करता है। आरती के बाद देवी पंडाल में देर रात भजन कीर्तन चल रहा था। तभी गांव के ही भगत सिंह ने आधा दर्जन दबंग साथियों के साथ देवी पंडाल में आ धमका और फरसा, कुल्हाड़ी से सुरेश पर हमला बोल दिया। इससे वह घायल हो गया। दबंगों ने मारपीट के बाद उस पर फायरिंग कर दी जिससे उसे गोली लग गई।

इस घटना से देवी भक्तों में भगदड़ गई। गांव में भी घटना से हड़कंप मच गया। नवदुर्गा कमेटी के लोगों ने आनन-फानन घायल को इलाज के लिए राठ स्थित सरकारी हास्पिटल ले गए जहां डॉ. भरत राजपूत उसका इलाज कर रहे हैं। घायल पुजारी के भाई दिलीप कुमार ने मंगलवार को बताया कि आरोपी भगत सिंह गुजरात का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इसके चाचा छत्रपाल से विवाद होने पर थाने में शिकायत की गई थी जिस पर पुलिस ने जेल भेजा था। तभी से ये लोग उनके परिवार से रंजिश मानते है।जरिया थाने के प्रभारी शरद चन्द्र पटेल एसआई ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल कर जल्द ही सभी आरोपियों को जेल भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें - 9 माह से गायब बच्चे को महोबा से पुलिस ने किया बरामद

यह भी पढ़ें - बांदा में शूट हुई भोजपुरी मूवी लिट्टी चोखा, हुई रिलीज

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1