बांदा के वेद प्रकाश सिंह का नायब तहसीलदार के पद पर चयन

जनपद के ग्राम डिंगवाही को आदर्श ग्राम का दर्जा दिलाने वाले 25 साल तक गांव के निर्विरोध प्रधान रहे...

बांदा के वेद प्रकाश सिंह का नायब तहसीलदार के पद पर चयन
नायब तहसीलदार बांदा

जनपद के ग्राम डिंगवाही को आदर्श ग्राम का दर्जा दिलाने वाले 25 साल तक गांव के निर्विरोध प्रधान रहे अच्छे लाल सिंह के पौत्र व प्रदेश के प्रथम श्रेणी के विद्यालय ओंकारेश्वर सरस्वती विद्या निकेतन कानपुर के प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह के सुपुत्र वेद प्रकाश सिंह का यूपीपीसीएस 2021 में नायब तहसीलदार के पद चयन हुआ है।

यह भी पढ़ें - लखनऊ होकर गुरुवार से चलेंगी दो पूजा स्पेशल ट्रेनें, यात्रियों को मिलेगी राहत

ओंकारेश्वर विद्यालय राष्ट्रपति पुरस्कृत प्रख्यात शिक्षाविद खुरहंड गांव से ताल्लुक रखने वाले डॉ अंगद सिंह द्वारा स्थापित प्रदेश का उत्कृष्ट श्रेणी का प्रतिवर्ष टॉपर देने वाला, भारतीय संस्कृति को नई ऊंचाइयों में ले जाने में प्रयासरत उत्तम शिक्षण संस्थान है।

इससे पूर्व वेद प्रकाश सिंह का चयन ज़िला अर्थ एवं संख्या अधिकारी के पद पर हुआ था। 

बुंदेलखंड के अतिपिछड़े क्षेत्र के गांव से ताल्लुक रखने वाले,भारतीय जीवन मूल्यों को आत्मसात करने वाले वेद ने कानपुर में अपने पिता के स्कूल से इंटर तक और देश की राजधानी दिल्ली के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज से स्नातक और परास्नातक तक शिक्षा ग्रहण की। इसके बाद यूपीपीसीएस में संस्कृत विषय लेकर उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थानम से कोचिंग करके परीक्षा दी। 

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित संस्कृत संस्थानम प्रदेश के मेधावी संस्कृत छात्रों को निःशुल्क कोचिंग और  3000 रुपए प्रति मास रहने खाने के लिए छात्रवृति प्रदान करता हैं।

मां सुनीता सिंह बेटे की सफलता पर बेहद खुश हैं और कहती है की ये उनके द्वारा किए गए तप का ईश्वर द्वारा प्रदत्त प्रसाद है। वेद प्रकाश सिंह सफलता का श्रेय गुरुजन परिवारजन मित्रों को देते हैं। उन्होने कहा कि व्यक्तिगत तौर पर मैं जनता की सेवा के लिए सभी दायित्वों का निर्वाहन करूंगा। प्रोफेशनल रूप में मैं आईएएस बनकर जन सेवा करना चाहता हूं।

यह भी पढ़ें - जुंए के कारोबारियों पर चला पुलिस का हंटर, 13 जुआरी दबोचे गए

यह भी पढ़ें - साहू समाज का त्रिवार्षिक चुनाव संपन्न, मंजू साहू निर्विरोध महिला जिला महासचिव बनी

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0