इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉ बाबू लाल तिवारी जीते

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में पहले वरीयता क्रम के देर रात आए परिणामों में...

इलाहाबाद झांसी खंड शिक्षक सीट पर भाजपा के प्रत्याशी डॉ बाबू लाल तिवारी जीते

इलाहाबाद-झांसी खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की मतगणना में पहले वरीयता क्रम के देर रात आए परिणामों में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबूलाल तिवारी 587 वोटों से आगे थे। इसके बाद देर रात द्वितीय वरीयता क्रम के वोटों की गिनती शुरू की गई, जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने 1,403 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार त्रिपाठी को शिकस्त दी। इसके साथ ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई।

यह भी पढ़ें - पहली बार रॉकेट रेलगाड़ी चलाई गई बीना से भीमसेन के बीच, जानिये कैसे

बृहस्पतिवार को शिक्षक एमएलसी चुनाव की मतगणना झांसी के बुंदेलखंड महाविद्यालय में सुबह आठ बजे शुरू हुई। शाम सात बजे पहले चक्र का रुझान सामने आया। 14,000 वोटों की गिनती में भाजपा के डा. बाबूलाल तिवारी को 4534, सुरेश कुमार त्रिपाठी को 4174 व सपा के डा. एसपी सिंह पटेल को 2763 वोट हासिल हुए। इसके अलावा अशोक कुमार राठौर को 233, इमरान अहमद को 339, उपेंद्र कुमार वर्मा को 295, जगदीश प्रसाद व्यास को 83, डा. प्रेमचंद्र यादव को 46, लालमणि द्विवेदी को 830 व डा. हरिओम बादल को 79 वोट हासिल हुए। जबकि, 624 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।

यह भी पढ़ें - उत्तर प्रदेश नेचर एवं बर्ड फेस्टिवल में मिला महोबा को प्रतिनिधित्व

रात साढ़े नौ बजे प्रथम वरीयता के सभी 26,138 वोटों की गिनती कर ली गई, जिनमें भाजपा के डा. बाबूलाल तिवारी को 8,457 वोट हासिल हुए। जबकि, सुरेश कुमार त्रिपाठी 7,870 वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। सपा प्रत्याशी डा. एसपी सिंह पटेल को 5,316 मत प्राप्त हुए। इसके अलावा अशोक कुमार राठौर को 404, इमरान अहमद को 559, उपेंद्र कुमार वर्मा को 469, जगदीश प्रसाद व्यास को 221, डा. प्रेमचंद्र यादव को 75, लालमणि द्विवेदी को 1467 व डा. हरिओम बादल को 115 वोट हासिल हुए। जबकि, 1185 वोट अवैध घोषित कर दिए गए।

यह भी पढ़ें - अतर्रा व रागौल, हमीरपुर सहित बदलेगा मंडल के 30 रेलवे स्टेशनों का नजारा
किसी भी प्रत्याशी को प्रथम वरीयता में अधिमान वोट (आधे से अधिक) न मिल पाने की वजह से हार-जीत का फैसला द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती होता है इसलिए रात तकरीबन दस बजे द्वितीय वरीयता के वोटों की गिनती की शुरुआत हुई। द्वितीय वरीयता क्रम के वोटों की गिनती में भी  जिसमें भाजपा प्रत्याशी ने 1,403 वोटों से अपने प्रतिद्वंदी सुरेश कुमार त्रिपाठी को शिकस्त दी।

यह भी पढ़ेंपर्यटन की अपार सम्भावनाओं की नई उम्मीद होगा महोबा बर्ड फ़ेस्टिवल

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0