परीक्षा देने गई साली को जीजा ले उड़ा, ससुर ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

घर से सवेरे परीक्षा देने के लिए निकली 20 वर्षीय साली को जीजा बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। ससुर ने दामाद के...

परीक्षा देने गई साली को जीजा ले उड़ा, ससुर ने दर्ज कराया अपहरण का मुकदमा

बांदा, घर से सवेरे परीक्षा देने के लिए निकली 20 वर्षीय साली को जीजा बहला-फुसलाकर अगवा कर ले गया। ससुर ने दामाद के खिलाफ बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया है। अब पुलिस लड़की और दामाद  की खोजबीन में जुट गई है। घटना बिसंडा थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ेंकेन नदी में गए थे शव प्रवाहित करने, पलट गई नाव 10 लोग डूबे..!

जिले के बिसंडा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किसान ने थाने में दी गई तहरीर में बताया है कि इसी महीने 6 मई को सवेरे 20 वर्षीय बेटी परीक्षा देने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। सभी रिश्तेदारों के यहां खोजबीन करने के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। अब जानकारी मिली है कि उनका बड़ा दमाद ग्राम थनैल निवासी मनरुप कुशवाहा मेरी बेटी को अगवा करके ले गया है। बेटी को बरामद कर दामाद के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें- नगर पालिका बांदा की चेयरमैन मालती बासू ने शपथ लेने के बाद, किया जनता ये वादा


इस बारे में बिसंडा थानाध्यक्ष कृष्ण देव त्रिपाठी ने बताया कि इसी थाना क्षेत्र के निवासी एक किसान ने अपने दामाद पर बेटी को अगवा करने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। जिसके आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है और आरोपी दामाद की खोजबीन की जा रही है।

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
2
funny
1
angry
0
sad
0
wow
0