भीगने के लिए हो जाएं तैयार, 24 से 48 घंटे में सोनभद्र के रास्ते यूपी में होगी मानसूनी फुहार

उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है, लेकिन अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा..

भीगने के लिए हो जाएं तैयार, 24 से 48 घंटे में सोनभद्र के रास्ते यूपी में होगी मानसूनी फुहार
मानसूनी फुहार

लखनऊ,

  • मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ प्रदेशों को आधा पार कर चुका है मानसून

उमस भरी गर्मी से राहत पाने के लिए हर कोई मानसून का इंतजार कर रहा है, लेकिन अब लोगों को ज्यादा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ आदि राज्यों को आधे से अधिक मानसून पार कर चुका है।

उत्तर प्रदेश में सोनभद्र के रास्ते 24 से 48 घंटे के बीच मानसून प्रवेश करेगा और लोग मानसूनी ​फुहार का आनंद उठा सकेंगे। हालांकि मानसून आने से पहले तक मौसम की बनी गतिविधियों के चलते प्री मानसून की बारिश स्थानीय स्तर पर होती र​हेगी। इसके साथ ही आसमान में बिजली की चमक भी बरकरार रहेगी।  

यह भी पढ़ें -  रेलवे अपडेट : जबलपुर लखनऊ चित्रकूट एक्सप्रेस इस दिन से फिर ट्रैक पर दौड़ेगी

मानसूनी फुहार

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के मौसम वैज्ञानिक डा. एसएन सुनील पाण्डेय ने शुक्रवार को बताया कि मानसूून इस समय मध्‍य प्रदेश और छत्‍तीसगढ़ आदि राज्‍यों को आधा पार कर चुका है। उत्तरी पश्चिमी मानसून जहां इस समय पश्चिम बंगाल और बिहार के उत्‍तर पूर्व को छू रहा है वहीं पर उत्तरी पूर्वी मानसूनी रेखा मध्‍य प्रदेश को आधा पार कर चुकी है।

मानसूनी फुहार

यह रेखा अनुमान से पांच दिन पूर्व आगे पहुंच चुकी है। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि अगर मानसूनी सक्रियता का यही क्रम जारी रहा तो अगले 24 से 48 घंटों में मानसूनी सक्रियता उत्‍तर प्रदेश में सोनभद्र के रास्‍ते दस्‍तक दे देगी। जल्दी ही 11 जून यानी आज से कानपुर के आसपास हल्की बूंदाबांदी एवं बारिश की गतिविधियां आरंभ होने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें -  छात्र अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पुस्तक हठयोग पढेंगे

  • समय से पूर्व आ रहा मानसून

बताया कि बिहार में मानसून का काउंटडाउन शुरु हो गया है। प्रदेश का मौसम पिछले 24 घंटे से बदल गया है। अगले 48 घंटे में बिहार में पूर्णिया के रास्‍ते मानसून के पहुंचने के प्रबल आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार पूर्वी उत्तर प्रदेश से पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी तक समुद्र तल पर ट्रफ लाइन गुजर रही है।

11 जून को हवा के कम दबाव का क्षेत्र पूर्वोत्तर में बंगाल की खाड़ी पर बन जाएगा। कम दबाव का यह क्षेत्र उत्तर पश्चिम दिशा में अग्रसर हो रहा है। ऐसे में प्रदेश में समय से पूर्व 12-13 जून को मानसून के पहुंचने की संभावना है। राजधानी समेत कई जिलों में आंशिक रुप से बादल छाए रहने व मेघ गर्जन के साथ बारिश के आसार हैं।

मानसूनी फुहार

यह भी पढ़ें -  महिला और उसकी बेटी व बेटे की एक साथ चिताएं जलीं, पूरा गांव गमगीन

हि.स

What's Your Reaction?

like
1
dislike
0
love
1
funny
0
angry
0
sad
0
wow
1