ग्वालियरः दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर तंग बस्तियों में पहुंचे कलेक्टर

दो पहिया वाहन पर हेलमेट पहने सुबह-सुबह शहर की तंग बस्तियों में जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर को अपने समक्ष ...

ग्वालियरः दो पहिया वाहन पर हेलमेट लगाकर तंग बस्तियों में पहुंचे कलेक्टर

शहर के विभिन्न क्षेत्रों का किया आकस्मिक निरीक्षण

दो पहिया वाहन पर हेलमेट पहने सुबह-सुबह शहर की तंग बस्तियों में जमीनी हकीकत जानने के लिए कलेक्टर को अपने समक्ष पाकर क्षेत्र के निवासी आश्चर्यचकित रह गए। कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह बुधवार को सुबह दो पहिया वाहन पर हेलमेट पहनकर शहर की विभिन्न बस्तियों में पहुँचे और नागरिकों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानी। उनके साथ सहायक जनसंपर्क संचालक मधु सोलापुरकर भी थे।

यह भी पढ़ें-किसानों के खेत से बालू माफिया जबरन बना रहे हैं रास्ता, डीएम से की शिकायत

कलेक्टर सिंह ने नौगजा रोड़ होते हुए काजल टॉकीज, राम मंदिर से गुजरते हुए कैलाश टॉकीज पहुँचे और लोगों से चर्चा की। इसके पश्चात वार्ड क्र.-42 में दाना ओली होते हुए भाऊ के बाजार में स्थित मंदिर में उपस्थित क्षेत्रीय पार्षद ममता अजय तिवारी और उनके साथ उपस्थित महिलाओं से विस्तार से चर्चा की। मंदिर में क्षेत्रीय पार्षद ममता तिवारी के नेतृत्व में सावन के महीने में महिलाओं द्वारा मिट्टी के शिवलिंग तैयार करने का अभियान चलाया जा रहा है।



कलेक्टर ने पार्षद से पूछा कि क्षेत्र में साफ-सफाई एवं सीवर सफाई की क्या व्यवस्था है। इसके साथ ही क्षेत्र की महत्वपूर्ण समस्याएं भी उन्होंने जानीं। इसके पश्चात जनकगंज होते हुए छत्री मंडी पहुँचे। जहाँ पर क्षेत्रीय पार्षद मोहित जाट से भी भेंट कर उनके क्षेत्र की समस्याओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही साफ-सफाई को और कैसे बेहतर किया जा सकता है, इस संबंध में भी चर्चा की।

कलेक्टर सिंह इसके पश्चात वार्ड-40 में ढोली बुआ का पुल एवं राम-जानकी मंदिर पहुँचे। उन्होंने मंदिर के दर्शन करने के पश्चात क्षेत्रीय पार्षद संजीव पोतनीस से मुलाकात की और उनके क्षेत्र के संबंध में भी चर्चा की। उन्होंने साफ-सफाई, सीवर, पेयजल के साथ-साथ जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर सिंह इसके पश्चात माधौगंज होते हुए सराफा बाजार से अपने निवास स्थान के लिये पहुँचे।



यह भी पढ़ें- बांदाः दबंगों से परेशान 200 किसान, न्याय न मिलने पर आत्मदाह को आमादा

हिस

What's Your Reaction?

like
0
dislike
0
love
0
funny
0
angry
0
sad
0
wow
0